For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178179659
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ |  Ajmer Breaking News: जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद मैसेज न मिलने से पेंशनरों में असमंजस, 2700 फॉर्म जमा; |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आ रहे हैं, गोवंश से जान बचाने नहीं! |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद सदस्य निर्वाचन 2026 के वार्ड-वार चुनावी परिणामों का रुझान सामने आ गया है। |  Ajmer Breaking News: पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़ित युवती का आरोप व न्याय की मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय लोग परेशान हैं। |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में आस्था, अध्यात्म और राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह में दो दिवसीय जश्ने यौमे पैदाइश हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि मनाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी | 

अजमेर न्यूज़: जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद मैसेज न मिलने से पेंशनरों में असमंजस, 2700 फॉर्म जमा;

Post Views 01

November 20, 2026

पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए इस मामले को वित्त सचिव और मुख्य सचिव राजस्थान सरकार के समक्ष भी उठाया जाएगा।

​अजमेर: जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद मैसेज न मिलने से पेंशनरों में असमंजस, 2700 फॉर्म जमा; पेंशन रुकने पर कोष कार्यालय व निदेशालय होंगे जिम्मेदार — कश्मीर सिंह

अजमेर में पारिवारिक पेंशनरों और पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र जमा कराने को लेकर राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा द्वारा लगातार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। 2 नवंबर 2026 से चल रहे इस अभियान के तहत अब तक 2,700 फॉर्म राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित करवाकर उपकोष कार्यालय (पेंशन) अजमेर भिजवाए जा चुके हैं।
​हालांकि, पेंशनरों के सामने एक बड़ी समस्या यह आ रही है कि नियमानुसार फॉर्म भरने और जमा करने के बावजूद उन्हें यह कन्फर्मेशन मैसेज नहीं मिल पा रहा है कि उनका जीवित प्रमाण पत्र राज्य सरकार द्वारा स्वीकार (एक्सेप्ट) कर लिया गया है या नहीं। इस मुद्दे को लेकर पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह ने कोषाधिकारी (पेंशन) और कोषाधिकारी अजमेर से भी बातचीत की।
बताया गया है कि स्कैनिंग की समस्या और स्कैनिंग कार्य के लिए केवल एक ही व्यक्ति के लगाए होने के कारण यह असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिला शाखा 30 नवंबर तक यह कैंप जारी रखेगी। पेंशनर समाज ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी पेंशनर की पेंशन रुकती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कोष कार्यालय और निदेशक कोष एवं लेखा की होगी। साथ ही, पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए इस मामले को वित्त सचिव और मुख्य सचिव राजस्थान सरकार के समक्ष भी उठाया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved