For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177962381
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी |  Ajmer Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि: देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं — कांग्रेस नेताओं का बयान |  Ajmer Breaking News: महिला मंडलों की अनूठी पहल: जरूरतमंद कन्याओं का भरा जा रहा मायरा, अब तक 20 बच्चियों को मिला संबल |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में रोमांचक मुकाबले और अश्व नृत्य प्रतियोगिता एवं देशी विदेशी टीमों के बीच खेला गया कबड्डी मैच ​ |  Ajmer Breaking News: कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी

Post Views 01

November 19, 2026

घटना रात करीब 2 बजे की है और सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है,

अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी

अजमेर के कृष्ण गंज थाना क्षेत्र में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। परिवार के सदस्य 10 दिन की यात्रा पर रामेश्वरम गए हुए थे, तभी पीछे से घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित यदुराज गणेश कुमार के मुताबिक, वे 9 तारीख को पूरे परिवार के साथ 10 दिन की यात्रा पर रामेश्वरम गए थे। 10 तारीख को पड़ोसी के जरिए उन्हें सूचना मिली कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही वे टिकट बुक करवाकर वापस अजमेर लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था और नकदी व ज्वेलरी गायब थी।
​पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए सामान में चांदी की सिल्ली और अन्य आभूषणों के अलावा कुछ सोने के गहने व नकदी शामिल है। कुल मिलाकर करीब 6 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।
घटना के समय घर या आसपास परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। पीड़ित ने कृष्ण गंज पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 2 बजे की है और सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved