For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177961914
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी |  Ajmer Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि: देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं — कांग्रेस नेताओं का बयान |  Ajmer Breaking News: महिला मंडलों की अनूठी पहल: जरूरतमंद कन्याओं का भरा जा रहा मायरा, अब तक 20 बच्चियों को मिला संबल |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में रोमांचक मुकाबले और अश्व नृत्य प्रतियोगिता एवं देशी विदेशी टीमों के बीच खेला गया कबड्डी मैच ​ |  Ajmer Breaking News: कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर पशु मेले में रोमांचक मुकाबले और अश्व नृत्य प्रतियोगिता एवं देशी विदेशी टीमों के बीच खेला गया कबड्डी मैच ​

Post Views 01

November 19, 2026

पुष्कर पशु मेले में रोमांचक मुकाबले और अश्व नृत्य प्रतियोगिता एवं देशी विदेशी टीमों के बीच खेला गया कबड्डी मैच

​

अजमेर के पुष्कर पशु मेले में 19 नवंबर 2026 गुरुवार को खेलकूद और पारंपरिक प्रतियोगिताओं की धूम रही। स्थानीय और विदेशी टीमों के बीच रोमांचक कबड्डी मैच के साथ-साथ अश्व नृत्य प्रतियोगिता और अंतर पंचायत समिति खेलकूद मुकाबलों का आयोजन किया गया। पशुपालन विभाग अजमेर के डॉ. कुलदीप अग्रवाल ने मेले की गतिविधियों और परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि पुष्कर पशु मेले में आज सबसे पहले स्थानीय और विदेशी टीमों के बीच 7-7 खिलाड़ियों का कबड्डी मैच खेला गया। बेहद रोमांचक रहे इस मुकाबले में स्थानीय टीम ने 33-21 (12 अंकों) से जीत दर्ज की। दोनों टीमों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिससे विदेशी मेहमानों ने भी कबड्डी का खूब लुत्फ उठाया और खुशी जताई।

​इसके साथ ही मेले में अश्व नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें कुल 17 प्रतिभागी पंजीकृत थे (2 अनुपस्थित रहे)। प्रतिभागियों ने अपने घोड़ों-घोड़ियों को शानदार नृत्य कराकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। डॉ. कुलदीप अग्रवाल के अनुसार, परिणाम बनने के बाद शाम को पर्यटन विभाग द्वारा इसकी घोषणा की जाएगी।

दोपहर 1 बजे से अंतर पंचायत समिति खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, जिसमें कबड्डी, रस्साकशी और वॉलीबॉल को शामिल किया गया है। वॉलीबॉल में श्रीनगर और केकड़ी के बीच हुए मुकाबले में केकड़ी ने 2-0 से जीत हासिल की, जबकि कबड्डी और रस्साकशी में एक-एक टीम के न पहुंचने के कारण टीमों को 'बाय' मिली। पुष्कर पशु मेले में आयोजित इन खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का खासा उत्साह बढ़ाया, और अब सभी की निगाहें शाम को घोषित होने वाले अश्व नृत्य प्रतियोगिता के परिणामों पर टिकी हैं।

​


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved