For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177782827
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अजमेर: नाबालिग से निकाह और गर्भवती होने का मामला; मुंबई पुलिस की जीरो FIR पर पोक्सो और बाल विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज, जांच शुरू |  Ajmer Breaking News: 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पोक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़क की चौड़ाई को लेकर 100 परिवारों ने खोला मोर्चा, |  Ajmer Breaking News: सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता – पार्षद लक्ष्मी धोलखेड़िया |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में खेलों का रोमांच, पशु कारोबार रहा सुस्त |  Ajmer Breaking News: अजयमेरु 84 कोस परिक्रमा सेवा समिति, सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु, सेवा समिति श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और अजयमेरु सनातन धर्म रक्षा संघ आदि के तत्वाधान में आयोजन |  Ajmer Breaking News: माहेश्वरी महिला मंडल का 'रामायण थीम' आधारित अनूठा दिवाली स्नेह मिलन | 

अजमेर न्यूज़: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।

Post Views 01

November 18, 2026

आरोपी को मौके पर ही डिटेन कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/27 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।


अजमेर में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में आदर्श नगर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी टैक्सी ड्राइवर का काम करता है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र में पुलिस टीम इलाका गश्त पर थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को नजर आया। ​पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक जैसी नशीली सामग्री बरामद हुई, जिसका वह मौके पर सेवन कर रहा था। ​पकड़े गए आरोपी का नाम मनोहर सिंह उर्फ मोनू है, जो खाजपुरा का रहने वाला है और पेशे से टैक्सी ड्राइवर है।​पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही डिटेन कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/27 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। अलवर गेट थाना एसएचओ इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं 
अभी अनुसंधान जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और इस अवैध कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved