For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177781980
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। |  Ajmer Breaking News: अजमेर: नाबालिग से निकाह और गर्भवती होने का मामला; मुंबई पुलिस की जीरो FIR पर पोक्सो और बाल विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज, जांच शुरू |  Ajmer Breaking News: 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पोक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़क की चौड़ाई को लेकर 100 परिवारों ने खोला मोर्चा, |  Ajmer Breaking News: सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता – पार्षद लक्ष्मी धोलखेड़िया |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में खेलों का रोमांच, पशु कारोबार रहा सुस्त |  Ajmer Breaking News: अजयमेरु 84 कोस परिक्रमा सेवा समिति, सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु, सेवा समिति श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और अजयमेरु सनातन धर्म रक्षा संघ आदि के तत्वाधान में आयोजन |  Ajmer Breaking News: माहेश्वरी महिला मंडल का 'रामायण थीम' आधारित अनूठा दिवाली स्नेह मिलन |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले में विधिक माप विज्ञान विभाग की पेट्रोल पंपों पर जांच | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में सड़क की चौड़ाई को लेकर 100 परिवारों ने खोला मोर्चा,

Post Views 01

November 18, 2026

जिला कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार; 100 फीट की जगह 80 फीट सड़क रखने की मांग

अजमेर में सड़क की चौड़ाई को लेकर 100 परिवारों ने खोला मोर्चा,

जिला कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार; 100 फीट की जगह 80 फीट सड़क रखने की मांग

अजमेर। शहर के चामुंडा चौराहे से वरुण सागर गेट तक सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई को लेकर अब विवाद गहराता नजर आ रहा है। सड़क की चौड़ाई 100 फीट निर्धारित किए जाने के विरोध में क्षेत्र के करीब 100 परिवारों और छोटे दुकानदारों ने जिला कलेक्टर के समक्ष सामूहिक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाई है।
क्षेत्रवासियों की मांग है कि सड़क की चौड़ाई 100 फीट के बजाय 80 फीट निर्धारित की जाए, जिसमें सड़क के सेंटर लाइन से दोनों तरफ 40-40 फीट जगह रखी जाए। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में कई परिवार वर्षों से निवास कर रहे हैं और अनेक मकान एवं दुकानें पूर्व में ग्राम पंचायत बोराज की अनुमति से निर्मित हुई हैं। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 17 नवंबर को एडीए की सर्वे टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मकानों पर लाल निशान लगाए गए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बिना किसी लिखित नोटिस और स्पष्ट आदेश के की गई इस कार्रवाई से लोगों में भय और असमंजस का माहौल है। वहीं, उनका आरोप है कि कुछ मकानों को तोड़ने का मौखिक दबाव भी बनाया गया।  क्षेत्रवासियों ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी बताया कि करीब 100 परिवारों ने 80 फीट सड़क के प्रस्ताव पर लिखित सहमति दी है। ऐसे में प्रशासन से मांग की गई है कि पुराने 100 फीट के निशानों को निरस्त कर दोबारा सर्वे कराया जाए और 80 फीट सड़क के अनुसार नए निशान लगाए जाएं। अब देखना होगा कि करीब 100 परिवारों की इस सामूहिक मांग पर जिला प्रशासन और अजमेर विकास प्राधिकरण क्या निर्णय लेते हैं। फिलहाल क्षेत्रवासियों की निगाहें जिला कलेक्टर के फैसले पर टिकी हैं। बड़ा सवाल — क्या 100 परिवारों की सहमति और वर्षों से बने मकानों को देखते हुए प्रशासन सड़क की चौड़ाई 80 फीट करने पर विचार करेगा, या फिर क्षेत्रवासियों की परेशानी बरकरार रहेगी?



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved