Post Views 01
November 18, 2026
14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पोक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला!
लिफ्ट देने के बहाने जंगल में ले जाकर दरिंदगी करने वाले अभियुक्त को अदालत ने सुनाई 20 साल की कठोर कारावास की सजा।
पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश द्वारा पिसांगन थाना क्षेत्र में हुए दुष्कर्म के मामले में ठोस सबूतों और गवाहों के आधार पर अभियुक्त को दोषी करार दिया है।पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के विशेष लोक अभियोजक, संजय कुमार तिवारी ने बताया कि घटना 24 जून 2025 की है ,पीड़िता की मां ने पिसांगन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी बिना बताए घर से बैग लेकर कहीं चली गई है।पुलिस द्वारा अनुसंधान और पीड़िता की दस्तयाबी के बाद सामने आया कि रास्ते में अभियुक्त धर्माराम ने उसे मोटरसाइकिल पर लिफ्ट दी और सूने जंगलों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में 3/4, 2 पोक्सो एक्ट, 84 जेजे एक्ट, 127(2), 137, 651 बीएनएस सहित अन्य धाराओं में न्यायालय में चालान पेश किया।
अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में मजबूती के साथ पैरवी की गई, कुल 13 गवाहों की गवाही कराई ओर 58 दस्तावेज कोर्ट में पेश व एग्जीक्यूट करवाए गए। पोक्सो कोर्ट संख्या-2 के पीठासीन न्यायाधीश ने धारा 127(1)/(2) के तहत 1 वर्ष का कठोर कारावास और ₹3,000 का अर्थदंड। पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 (क्लॉज 2) के तहत 20 साल का कठोर कारावास की सजा के साथ,पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत पीड़िता को विधिक सहायता के तौर पर ₹6 लाख की प्रतिकर राशि मंजूर की गई है, जिसमें से 20% राशि बैंक खाता खुलने पर नकद और शेष राशि एफडी के रूप में दी जाएगी।अदालत ने संपूर्ण दस्तावेजों, गवाहों के बयानों और साक्ष्यों का बारीकी से अध्ययन करने के बाद अभियुक्त धर्माराम को दोषी करार दिया और यह ऐतिहासिक सजा सुनाई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved