For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177774657
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता – पार्षद लक्ष्मी धोलखेड़िया |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में खेलों का रोमांच, पशु कारोबार रहा सुस्त |  Ajmer Breaking News: अजयमेरु 84 कोस परिक्रमा सेवा समिति, सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु, सेवा समिति श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और अजयमेरु सनातन धर्म रक्षा संघ आदि के तत्वाधान में आयोजन |  Ajmer Breaking News: माहेश्वरी महिला मंडल का 'रामायण थीम' आधारित अनूठा दिवाली स्नेह मिलन |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले में विधिक माप विज्ञान विभाग की पेट्रोल पंपों पर जांच |  Ajmer Breaking News: अजमेर के 74 कॉलेजों के ईएलसी प्रभारियों को दिया मतदाता जागरूकता प्रशिक्षण |  Ajmer Breaking News: पशु आहार संयंत्र अजमेर से पर्याप्त आपूर्ति हेतु डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम उप-महापौर चुनाव में लोकतंत्र की सरेआम हत्या: |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद की दरगाह में छठी शरीफ की फातिहा, 1 लाख से ज्यादा जायरीन ने की शिरकत, मुल्क की सलामती की हुई दुआ.. |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में सात समंदर पार से आई सिल्विया ने बिखेरे मारवाड़ी गीतों के सुर, नगाड़ों की थाप पर झूम उठे देशी-विदेशी पर्यटक! | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर मेले में खेलों का रोमांच, पशु कारोबार रहा सुस्त

Post Views 01

November 18, 2026

 पुष्कर मेले में अर्जेंटीना की माया ने जीती लंगड़ी टांग प्रतियोगिता, सितोलिया में स्थानीय टीम विजयी; ऊंट सजावट में अशोक टांक प्रथम, सात पशुओं का 4.36 लाख रुपये में सौदा

पुष्कर मेले में खेलों का रोमांच, पशु कारोबार रहा सुस्त

 पुष्कर मेले में अर्जेंटीना की माया ने जीती लंगड़ी टांग प्रतियोगिता, सितोलिया में स्थानीय टीम विजयी; ऊंट सजावट में अशोक टांक प्रथम, सात पशुओं का 4.36 लाख रुपये में सौदा

पुष्कर। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2026 में बुधवार को पारंपरिक खेलों और ऊंटों की प्रतियोगिताओं में देशी-विदेशी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। महिलाओं की लंगड़ी टांग प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा रहा, जबकि सितोलिया में स्थानीय टीम ने विदेशी खिलाड़ियों को 2-1 से हराया। दूसरी ओर पशु मेले में आवक के मुकाबले खरीद-फरोख्त की रफ्तार धीमी रही। लंगड़ी टांग प्रतियोगिता में अर्जेंटीना की माया ने पहला स्थान हासिल किया। जर्मनी की लीजा दूसरे और इजरायल की अल्मोग तीसरे स्थान पर रहीं। भारतीय महिलाओं ने भी मुकाबले में हिस्सा लिया, हालांकि शीर्ष तीन स्थानों पर विदेशी प्रतिभागियों ने जगह बनाई। सितोलिया प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों ने विदेशी टीम को चुनौती देते हुए जीत दर्ज की। विदेशी दल में चेक रिपब्लिक के रोस्टा, मारेक और व्राता के साथ इंग्लैंड, सिंगापुर, न्यूजीलैंड और रूस के खिलाड़ी शामिल रहे। स्थानीय टीम ने मुकाबला 2-1 से अपने नाम किया। ऊंट सजाओ प्रतियोगिता में अजमेर के कैमल मैन अशोक टांक प्रथम रहे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, टांक पिछले 38 वर्षों से लगातार इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं और अब तक 13 से अधिक पुरस्कार जीत चुके हैं। मेले में ऊंट नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। पशु कारोबार की बात करें तो मंगलवार शाम तक मेले में कुल 8,683 पशुओं की आवक बताई गई। इसके मुकाबले केवल सात पशुओं की बिक्री दर्ज हुई। इनमें चार घोड़े-घोड़ी और तीन ऊंट शामिल हैं। इन सौदों की कुल कीमत 4 लाख 36 हजार रुपये रही। तीन ऊंट कुल 1 लाख 1 हजार रुपये में बिके। इनकी व्यक्तिगत कीमत 31 से 35 हजार रुपये के बीच रही। वहीं चार घोड़े-घोड़ियों का सौदा कुल 3 लाख 35 हजार रुपये में हुआ। इनकी कीमत 60 हजार से 1 लाख 35 हजार रुपये तक रही। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बुधवार से रवन्ने कटने के साथ पशुओं की वापसी का सिलसिला भी शुरू होना है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved