For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177527635
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजयमेरु 84 कोस परिक्रमा सेवा समिति, सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु, सेवा समिति श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और अजयमेरु सनातन धर्म रक्षा संघ आदि के तत्वाधान में आयोजन |  Ajmer Breaking News: माहेश्वरी महिला मंडल का 'रामायण थीम' आधारित अनूठा दिवाली स्नेह मिलन |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले में विधिक माप विज्ञान विभाग की पेट्रोल पंपों पर जांच |  Ajmer Breaking News: अजमेर के 74 कॉलेजों के ईएलसी प्रभारियों को दिया मतदाता जागरूकता प्रशिक्षण |  Ajmer Breaking News: पशु आहार संयंत्र अजमेर से पर्याप्त आपूर्ति हेतु डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम उप-महापौर चुनाव में लोकतंत्र की सरेआम हत्या: |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद की दरगाह में छठी शरीफ की फातिहा, 1 लाख से ज्यादा जायरीन ने की शिरकत, मुल्क की सलामती की हुई दुआ.. |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में सात समंदर पार से आई सिल्विया ने बिखेरे मारवाड़ी गीतों के सुर, नगाड़ों की थाप पर झूम उठे देशी-विदेशी पर्यटक! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सट्टे के अड्डे पर DST का बड़ा एक्शन, 10 सटोरिए गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर के गौ घाट पर सनातन धर्म रक्षा संघ और ब्रह्म शक्ति दल ने की सैकड़ों वर्ष पुरानी मूर्ति की सेवा; गोपा अष्टमी पर 52 कोस क्षेत्र में 84 झंडे फहराने का ऐलान | 

अजमेर न्यूज़: अजयमेरु 84 कोस परिक्रमा सेवा समिति, सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु, सेवा समिति श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और अजयमेरु सनातन धर्म रक्षा संघ आदि के तत्वाधान में आयोजन

Post Views 01

November 17, 2026

84 मंदिरों का चयन किया गया है जो प्रमुख मंदिर सनातन धर्म समिति के माध्यम से उनमें ध्वज पताका फहराई जाएगी।

अजयमेरु 84 कोस परिक्रमा सेवा समिति, सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु, सेवा समिति श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और अजयमेरु सनातन धर्म रक्षा संघ आदि के तत्वाधान में जगत पिता ब्रह्मा जी की नगरी पुष्कर राज में कार्तिक मास‌ के गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 84 कोस परिक्रमा समिति के तत्वाधान में पिछले अनेक वर्षों से  विभिन्न मंदिरों एवं विभिन्न मार्गो से होते हुए 84 कोस की परिक्रमा का आयोजन किया जाता रहा है। आयोजन समिति के मुख्य संयोजक तरुण वर्मा ने बताया कि इस वर्ष समिति के द्वारा निर्णय लिया गया है कि 84 कोस परिक्रमा की 84 प्रमुख मंदिरों की पहुंच और उन तक मंदिर कमेटियों को 84 कोस की महिमा ,जगत पिता ब्रह्मा जी की महिमा और सनातन धर्म की महिमा की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से 84 मंदिरों का चयन किया गया है जो प्रमुख मंदिर सनातन धर्म समिति के माध्यम से उनमें ध्वज पताका फहराई जाएगी। जिसमें इनका महत्व भी दर्शाया गया है मंगलवार को 84 कोस परिक्रमा सेवा समिति के मुख्य संयोजक तरुण वर्मा, रमेश लालवानी, विनीत जैन, शैलेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, प्रदीप कुमार खींची, शशि महावर एवं अन्य ने महावीर सर्किल गंज स्थित छोटे धड़े की नसिया में स्थापित जैन समाज के कीति स्तंभ स्तूप पर 84 झंडों का विमोचन किया और वहां पर स्तूप भी स्थापित किया , साथ ही बाला भैरव मंदिर महावीर सर्किल महावीर सर्किल स्थित जैन संप्रदाय के प्रति को पर भी ध्वज पताका की स्थापना की और इससे पूर्व महावीर सर्किल स्थित सन्यास आश्रम में संत स्वामी राधेश्याम आचार्य के कर कमलों से अखंड रामायण पाठ के मध्य ध्वज पताका विमोचन भी करवाया और सन्यास आश्रम पर भी ध्वज पताका फहराई।  तरुण वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर जो पताका तैयार करवाई गई है वह पुष्कर की  परिक्रमा का महत्व दर्शाती है और सतिये की आकृति की ध्वज पताका बनाई गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved