Post Views 01
November 17, 2026
अजमेर में सट्टे के अड्डे पर DST का बड़ा एक्शन, 10 सटोरिए गिरफ्तार
अजमेर कृष्णगंज थाना अंतर्गत वैशाली नगर में बधिर विद्यालय के सामने गुमटियों के पीछे चल रही सट्टे की फड़ पर डीएसटी ने दबिश देकर 10 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से 62 हजार 510 रुपए नकद, 11 मोबाइल, डायरी और सट्टे में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की है।
डायरी में लाखों रुपए का हिसाब-किताब मिला है। डीएसटी प्रभारी शंकर सिंह रावत को यहां सट्टे की फड़ संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने सोमवार शाम कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, हरीश नाम का युवक फड़ का मैनेजर था, जबकि इसे कालू नाम का व्यक्ति संचालित कर रहा था। दबिश के बाद कृष्णगंज थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। एएसआई कुनाराम टीम के साथ पहुंचे। सीओ नॉर्थ शिवम जोशी भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। शाम करीब 4 बजे शुरू हुई कार्रवाई रात 8 बजे तक चली। पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों के बयान और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved