Post Views 01
November 16, 2026
अजमेर में 18 नवंबर को श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में होगा अन्नकूट महोत्सव, भव्य श्रृंगार दर्शन और महाआरती का होगा आयोजन।
अजमेर। पुष्कर रोड स्थित कोटड़ा धाम श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में आवला नवमी के शुभ अवसर पर बुधवार, 18 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही विशेष झांकी और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से भक्तों को दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।
मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे भजन संध्या का शुभारंभ होगा। शाम 5:30 बजे छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। इसके पश्चात शाम 6 बजे बालाजी महाराज की महाआरती एवं भव्य श्रृंगार दर्शन होंगे। वहीं शाम 6:30 बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में श्री महंत विष्णु कुमार जोशी के सानिध्य में भक्तजन बालाजी महाराज के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और भव्य धार्मिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा।मंदिर प्रबंधन की ओर से समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं को महोत्सव में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved