For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177287411
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ​जयपुर के अभिनव तिवारी लेकर आए सबसे छोटी हाइट की शुद्ध नस्ल की गायें; कम जगह में पालने का चलन और बढ़ता क्रेज बना आकर्षण का केंद्र! |  Ajmer Breaking News: पंचायत राज चुनाव में धांधली और वायरल वीडियो पर हंगामा ​ |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद के 815वे उर्स मुबारक में 12 दिसंबर को बॉलीवुड की चादर होगी पेश, बॉलीवुड के कई फ़िल्म सितारे होंगे शामिल.. |  Ajmer Breaking News: घाटी वाले बालाजी मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, 10 हजार किलो का बना छप्पन भोग। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल से होकर गुजरने और संचालित स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को मिली सुगम यात्रा की सुविधा |  Ajmer Breaking News: अजमेर 815 वे उर्स में स्पेशल ट्रेन चलाने का मुतालबा |  Ajmer Breaking News: पहाड़गंज गुर्जर मोहल्ला में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत की पट्टियां गिरने से कमरे में सो रहे मकान मालिक की दबने की खबर, पुलिस मौके पर मौजूद। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में परवान चढ़ी रौनक: 5-5 करोड़ के घोड़े बने आकर्षण का केंद्र, पर पशुपालकों की चुनौतियां और विदेशी पर्यटकों की कमी बरकरार |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में रेत से उकेरा गया राजस्थान का गौरव, 51 फीट ऊंची भगवान देवनारायण की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र |  Ajmer Breaking News: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137 वीं जयंती पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन | 

अजमेर न्यूज़: पंचायत राज चुनाव में धांधली और वायरल वीडियो पर हंगामा ​

Post Views 01

November 16, 2026

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह लड़ाई अब गांव-ढाणी तक पहुँच चुकी है और इस मामले में करीब 15 से 20 याचिकाएं भी पेश की जा चुकी हैं।

पंचायत राज चुनाव में धांधली और वायरल वीडियो पर हंगामा
​
राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के दौरान एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चुनाव में वोट चोरी और धांधली के गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। साथ ही, पार्टी नेताओं से जुड़े कुछ वायरल वीडियो को लेकर भी जोरदार सियासत गरमा गई है।

दिनांक 16 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे, सेशन कोर्ट नई बिल्डिंग, चेंबर नंबर 102, अजमेर में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं पंचायती राज समिति के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल तथा उपाध्यक्ष एडवोकेट विवेक पाराशर ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर सीधे सीधे वोट चोरी करने के गंभीर आरोप 
लगाते हुए पार्षदों पंच सरपंचगण की ओर से अलग-अलग याचिकाएं वोट चोरी के मामले दायर किए जाने सहित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।
अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एडवोकेट विवेक पाराशर ने कहा कि 
पंचायत राज चुनाव अब गांवों और ढाणियों तक पहुंच चुके हैं, जहाँ खुलेआम वोटों की धांधली हो रही है। उनका दावा है कि मतदान से पहले ही बैलेट पेपर पेटियों से बाहर आ रहे हैं और जनता के हाथों में खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं।
​वायरल वीडियो और 'प्रशिक्षण शिविर' पर तंज:
रिपोर्ट में बीजेपी के चाल, चरित्र और चेहरे पर सवाल उठाते हुए एक वायरल प्रकरण का जिक्र किया गया है। नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि दिन में आदर्शों की बात करने वाले और खुद को अनुशासित बताने वाले नेता रात के तथाकथित 'प्रशिक्षण शिविरों' में किस तरह का सत्संग और योग करते हैं, वह जनता के सामने है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह लड़ाई अब गांव-ढाणी तक पहुँच चुकी है और इस मामले में करीब 15 से 20 याचिकाएं भी पेश की जा चुकी हैं। पंचायत समिति चुनाव के लिए पीसीसी द्वारा नियुक्त अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल भी इस दौरान मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी है कि वे इस मामले को लेकर चुप नहीं बैठेंगे और न ही विरोधियों को सोने देंगे।
बहरहाल, इन गंभीर आरोपों और वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सूबे की राजनीति में भूचाल आ गया है। अब देखना यह होगा कि इस मामले पर बीजेपी की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
​
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं पंचायती राज समिति के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ-साथ मुझे पीसीसी ने अभी जो पंचायत चुनाव हो रहे हैं, उसमें जिला अध्यक्ष भी नियुक्त किया था। यह चुनाव संचालन कराने के लिए उसमें जो मैंने ऑब्जर्व किया और जो तथ्य, जो सत्यता है, जो हमारे उपाध्यक्ष विवेक पाराशर ने बताई, कि किस तरह से वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में यह बताया कि किस तरह से पुलिस प्रशासन पैसे लेकर वोट करा रही है, वोट चोरी हो रही है, फर्जीवाड़ा हो रहा है।
​और यहां तक कि देखो, ये दो बैलेट पेपर मेरे पास हैं। जिसमें बैलेट पेपर बाहर कैसे आ गए? यह ऑफिशियल ओरिजिनल बैलेट पेपर हैं। ये बाहर कैसे आ गए, यह एक देखने का विषय है। सरकार, पुलिस, प्रशासन सब मिला हुआ है और ऐन-केन-प्रकारेण वो अपने जो भाजपा के प्रत्याशी हैं, उनको जिताना चाहते हैं, जिसका हम घोर विरोध करते हैं।​और उसी संदर्भ में हमने करीब 15 से 20 कोर्ट में याचिकाएं भी दायर की हैं। हम आपके माध्यम द्वारा यह बताना चाहते हैं, उजागर करना चाहते हैं कि भाजपा सरकार, यहां का प्रशासन, पुलिस प्रशासन किस तरह से फर्जीवाड़ा कर रहा है, हम इसको उजागर करना चाह रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved