For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177285667
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायत राज चुनाव में धांधली और वायरल वीडियो पर हंगामा ​ |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद के 815वे उर्स मुबारक में 12 दिसंबर को बॉलीवुड की चादर होगी पेश, बॉलीवुड के कई फ़िल्म सितारे होंगे शामिल.. |  Ajmer Breaking News: घाटी वाले बालाजी मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, 10 हजार किलो का बना छप्पन भोग। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल से होकर गुजरने और संचालित स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को मिली सुगम यात्रा की सुविधा |  Ajmer Breaking News: अजमेर 815 वे उर्स में स्पेशल ट्रेन चलाने का मुतालबा |  Ajmer Breaking News: पहाड़गंज गुर्जर मोहल्ला में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत की पट्टियां गिरने से कमरे में सो रहे मकान मालिक की दबने की खबर, पुलिस मौके पर मौजूद। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में परवान चढ़ी रौनक: 5-5 करोड़ के घोड़े बने आकर्षण का केंद्र, पर पशुपालकों की चुनौतियां और विदेशी पर्यटकों की कमी बरकरार |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में रेत से उकेरा गया राजस्थान का गौरव, 51 फीट ऊंची भगवान देवनारायण की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र |  Ajmer Breaking News: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137 वीं जयंती पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: गले के कैंसर की मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया क्षेत्रपाल हॉस्पिटल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप | 

अजमेर न्यूज़: घाटी वाले बालाजी मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, 10 हजार किलो का बना छप्पन भोग।

Post Views 01

November 16, 2026

भगवान को कढ़म भोग, मीठे चावल, खट्टे चावल, कढ़ी एवं चावल सहित विभिन्न पकवानों का भोग अर्पित किया गया।

घाटी वाले बालाजी मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, 10 हजार किलो का बना छप्पन भोग।

अजमेर। घाटी वाले बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए, जिसमें बड़ी मात्रा में प्रसाद तैयार कर भगवान को भोग अर्पित किया गया। महोत्सव के तहत करीब 10 हजार किलो अन्नकूट भोग तैयार किया गया,कार्यक्रम के दौरान शाम 6:45 बजे भगवान का ध्वज मंदिर पहुंचा, जिसके पश्चात विधि-विधान के साथ भगवान की महाआरती की गई। मंदिर की विशेष परंपरा के अनुसार यहां वर्ष में केवल दो बार ही घंटा-घड़ियाल के साथ आरती की जाती है। पहली बार भगवान के जन्मोत्सव पर और दूसरी बार अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर। शेष दिनों में मंदिर के पुजारी बिट्टू शर्मा के द्वारा ही नियमित आरती की जाती है। वहीं शाम 7 बजे भगवान को कढ़म भोग, मीठे चावल, खट्टे चावल, कढ़ी एवं चावल सहित विभिन्न पकवानों का भोग अर्पित किया गया। इससे पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में भव्य जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें भजनानंदियों ने अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तिमय माहौल बना दिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved