For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176738065
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर 815 वे उर्स में स्पेशल ट्रेन चलाने का मुतालबा |  Ajmer Breaking News: पहाड़गंज गुर्जर मोहल्ला में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत की पट्टियां गिरने से कमरे में सो रहे मकान मालिक की दबने की खबर, पुलिस मौके पर मौजूद। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में परवान चढ़ी रौनक: 5-5 करोड़ के घोड़े बने आकर्षण का केंद्र, पर पशुपालकों की चुनौतियां और विदेशी पर्यटकों की कमी बरकरार |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में रेत से उकेरा गया राजस्थान का गौरव, 51 फीट ऊंची भगवान देवनारायण की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र |  Ajmer Breaking News: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137 वीं जयंती पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: गले के कैंसर की मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया क्षेत्रपाल हॉस्पिटल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप |  Ajmer Breaking News: अजमेर: पुष्कर मेले से पहले आरपीएफ/जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चेतक एक्सप्रेस ट्रेन से 10 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा बरामद |  Ajmer Breaking News: विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर निःशुल्क डायबिटीज मेला व ओबेसिटी मैनेजमेन्ट परामर्श शिविर सम्पन्न, डायबिटीज टाईप 1 के बच्चों ने नृत्य के साथ बनाई ड्राईग   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के नया बाजार में चोरों का आतंक: गांधी पान कॉर्नर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सिगरेट चोरी, पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: जमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी पति-पत्नी दस्तयाब, स्पेशल टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई; तीन नाबालिग बच्चे भी साथ! | 

अजमेर न्यूज़: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137 वीं जयंती पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

Post Views 01

November 14, 2026

पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137 वीं जयंती पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन,
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी एवं आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 137वीं जयंती के  अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रतिभा पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया  शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में सभी कॉंग्रेसियो ने मेडिकल कॉलेज सर्किल के सामने स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी  अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार जयपाल  ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी और देश को आधुनिकता, वैज्ञानिक सोच तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान और उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन, उनके विचारों, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका एवं आधुनिक भारत के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया! इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण एवं समस्त कांग्रेसजन और कार्यकर्ताओं मौजूद रहे


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved