For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176736847
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर: पुष्कर मेले से पहले आरपीएफ/जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चेतक एक्सप्रेस ट्रेन से 10 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा बरामद |  Ajmer Breaking News: विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर निःशुल्क डायबिटीज मेला व ओबेसिटी मैनेजमेन्ट परामर्श शिविर सम्पन्न, डायबिटीज टाईप 1 के बच्चों ने नृत्य के साथ बनाई ड्राईग   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के नया बाजार में चोरों का आतंक: गांधी पान कॉर्नर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सिगरेट चोरी, पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: जमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी पति-पत्नी दस्तयाब, स्पेशल टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई; तीन नाबालिग बच्चे भी साथ! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है जहां चोरों ने एक साथ कई दुकानों को अपना निशाना बनाया |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाने के सामने स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान फोटोग्राफर का R6 Mark II कैमरा जिस पर सिग्मा का लेंस लगा, हुआ चोरी, |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में अमर बलिदानी स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज से तीन दिवसीय भव्य समारोह की शुरुआत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पौने दो करोड़ के आभूषण ठगी का खुलासा |  Ajmer Breaking News: आजाद पार्क में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, पूर्वांचल बिहार संस्कृति के महापर्व को लेकर समाज में उत्साह  |  Ajmer Breaking News: ​सब्जी विक्रेता महिला का छलका दर्द, ठेला पलटने से हुआ हजारों का नुकसान! | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर के नया बाजार में चोरों का आतंक: गांधी पान कॉर्नर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सिगरेट चोरी, पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवाल

Post Views 41

November 14, 2026

हैरानी की बात यह है कि क्षेत्र में कैमरे लगे होने के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

अजमेर के नया बाजार में चोरों का आतंक: गांधी पान कॉर्नर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सिगरेट चोरी, पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवाल
​
अजमेर शहर के व्यस्त इलाकों में शुमार नया बाजार में चोरों के हौसले बुलंद हैं। दिवाली के बाद से क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों की वारदतों से व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ताजा मामला नया बाजार स्थित बादशाह बिल्डिंग के बाहर गांधी पान कॉर्नर का है, जहां चोरों ने दुकान को अपना निशाना बनाया। पीड़ित दुकानदार दिलीप कुमार विजयवर्गीय ने बताया कि वे कल शाम दुकान बंद कर घर गए थे। आज सुबह जब वे बाजार पहुंचे तो उन्हें दुकान के ताले टूटे होने की सूचना मिली। दुकान के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए,​दुकान से 20 से 30 हजार रुपये की सिगरेट गायब मिलीं। ​गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखे 40 से 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। ​दुकान में मिले दो बटुए भी पूरी तरह खाली पड़े थे। ​कुल मिलाकर चोरों ने 80 से 90 हजार रुपये के माल और नकदी पर हाथ साफ किया है। ​व्यापारियों का आरोप है कि नया बाजार और सराफा बाजार जैसे मुख्य व्यापारिक क्षेत्रों में रात्रि गश्त का नामोनिशान नहीं है। हैरानी की बात यह है कि क्षेत्र में कैमरे लगे होने के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यदि पुलिस की ओर से समय पर गश्त की जाती, तो इतनी बड़ी चोरियों को रोका जा सकता था। फिलहाल, व्यापारी पुलिस प्रशासन से चोरों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved