For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176551894
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजाद पार्क में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, पूर्वांचल बिहार संस्कृति के महापर्व को लेकर समाज में उत्साह  |  Ajmer Breaking News: ​सब्जी विक्रेता महिला का छलका दर्द, ठेला पलटने से हुआ हजारों का नुकसान! |  Ajmer Breaking News: मालगाड़ियों की रफ्तार में उत्तर पश्चिम रेलवे ने तोड़ा रिकॉर्ड, भारतीय रेलवे में बना नंबर-1 |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले से पहले तीर्थनगरी में चोरों की सक्रियता ने विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं! |  Ajmer Breaking News: फिल्म अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्देशक राजसिंह चौधरी ने पुष्कर सरोवर के कृष्ण घाट किनारे पूजा अर्चना कर अपने दिवंगत पूर्वजों के निमित पिंडदान तर्पण किया |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले और आगामी उर्स में भी रहेंगे अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के विशेष इंतजाम |  Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद की पहली बैठक में आठ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित,पुष्कर नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक में 8 प्रस्ताव पास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेला तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध निर्देश दिए,पुष्कर मेले की तैयारियों का संभागीय आयुक्त और आईजी ने लिया जायजा: |  Ajmer Breaking News: ​14 नवंबर को अजमेर में लगेगा विशाल डायबिटीज जनजागरण शिविर और जागरूकता मेला |  Ajmer Breaking News: तारागढ़ किले और जमीन के विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस,​अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ किले की जमीन को लेकर बड़ी राहत | 

अजमेर न्यूज़: आजाद पार्क में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, पूर्वांचल बिहार संस्कृति के महापर्व को लेकर समाज में उत्साह 

Post Views 01

November 13, 2026

​लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। देश भर में घाटों और पार्कों को सजाया जा रहा है।

आजाद पार्क में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, पूर्वांचल बिहार संस्कृति के महापर्व को लेकर समाज में उत्साह 

​लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज 'नहाय-खाय' के साथ हो चुकी है। देश भर में घाटों और पार्कों को सजाया जा रहा है। बात करें आजाद पार्क की, तो यहाँ पिछले 15 सालों से सामूहिक रूप से छठ पर्व मनाया जा रहा है। ​छठ पर्व को लेकर आजाद पार्क में उत्साह का माहौल है। नगर निगम के सहयोग से यहाँ व्रतियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है, जिसके तहत कुंड और टेंट आदि की व्यवस्था की गई है। समिति के अनुसार, इस बार कुंड को अच्छी तरह से रिपेयर कर तैयार कर लिया गया है और आज से ही इसमें जल भरने का कार्य शुरू किया जा रहा है।
​​राजीव गुप्ता ने बताया कि आजाद पार्क में छठ पूजा की तैयारी चल रही है आजाद पार्क में हम पिछले 15 सालों से छठ महोत्सव सामूहिक रूप से मना रहे हैं और नगर निगम के सहयोग से यहाँ पे यह छठ पूजा का कार्यक्रम मनाया जाता है। आज नहाय-खाय है, जिसकी तैयारी घर पर सात्विक भोजन के साथ हो रही है। इसके बाद रविवार को सभी लोग सामूहिक रूप से यहाँ एकत्रित होंगे और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। चौथे दिन यानी सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर इस पूजा का समापन होगा। आजाद पार्क में समिति और नगर निगम के तालमेल से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज नहाय-खाय और कल खरना के पवित्र अनुष्ठान के बाद, रविवार को अस्ताचलगामी और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह चार दिवसीय महापर्व संपन्न होगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved