For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176352746
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर मेला तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध निर्देश दिए,पुष्कर मेले की तैयारियों का संभागीय आयुक्त और आईजी ने लिया जायजा: |  Ajmer Breaking News: ​14 नवंबर को अजमेर में लगेगा विशाल डायबिटीज जनजागरण शिविर और जागरूकता मेला |  Ajmer Breaking News: तारागढ़ किले और जमीन के विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस,​अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ किले की जमीन को लेकर बड़ी राहत |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में फातमिया शोक सभाओं का आयोजन जारी, 3 जमादीउस्सानी को होगा ताबूत के प्रतीकात्मक स्वरूप के दर्शन का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में देर रात फास्टफूड ठेले पर आगजनी! नकदी और मशीन गायब, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात |  Ajmer Breaking News: रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट अजमेर स्टेशन ऑन डयूटी स्टाफ द्वारा आपरेशन जीवन-रक्षा के तहत, एक महिला यात्री की बचाई जान  |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर मेला तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध निर्देश दिए,पुष्कर मेले की तैयारियों का संभागीय आयुक्त और आईजी ने लिया जायजा:

Post Views 01

November 12, 2026

टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए 3 दिन की मोहलत, आवारा पशुओं को पकड़ने के निर्देश

पुष्कर मेला तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध निर्देश दिए,पुष्कर मेले की तैयारियों का संभागीय आयुक्त और आईजी ने लिया जायजा:

टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए 3 दिन की मोहलत, आवारा पशुओं को पकड़ने के निर्देश

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को उपखंड कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। अज

संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, अजमेर रेंज आईजी डॉ. रवि, जिला कलेक्टर लोकबंधु, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला और उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।संभागीय आयुक्त राठौड़ ने कहा कि पुष्कर मेला पर्यटन, पशुपालन, संस्कृति और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आयोजन है। इसमें देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। बदलती जरूरतों को देखते हुए नगर परिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशुपालन और पर्यटन विभाग की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। शेष कार्यों के लिए समयसीमा निर्धारित कर उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।संभागीय आयुक्त ने बताया कि प्रमुख सड़कों की मरम्मत काफी हद तक हो चुकी है। शेष हिस्सों की मरम्मत अगले दो-तीन दिनों में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। शहर और मेला मैदान के आसपास घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला अथवा कांजी हाउस भेजने को कहा गया, ताकि आमजन को परेशानी नहीं हो।आईजी डॉ. रवि ने बताया कि मेले की तैयारियों का प्रशासनिक और सुरक्षा की दृष्टि से आकलन किया गया है। प्रयास रहेगा कि मेले में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित और सुखद अनुभव मिले। पूर्व समीक्षा बैठकों में सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था, घाटों की सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम मजबूत करने के निर्देश दिए गए थे।आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मेला अवधि 10 से 26 नवंबर तक है। पर्यटन विभाग के कार्यक्रम 17 से 24 नवंबर तक चलेंगे। 17 नवंबर को मेला मैदान में पूजा, ध्वजारोहण और नगाड़ा वादन होगा।पशुपालन विभाग ने मेला कार्यालय स्थापित कर दिया है। नए मेला मैदान में पशुपालकों की आवक शुरू हो चुकी है। पशु प्रतियोगिताओं के लिए 19 नवंबर को पंजीयन और 20 से 22 नवंबर तक प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। पशुओं के पेयजल, उपचार और मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved