Post Views 01
November 12, 2026
ऑपरेशन जीवन रक्षा
रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट अजमेर स्टेशन ऑन डयूटी स्टाफ द्वारा आपरेशन ‘‘जीवन-रक्षा‘‘ के तहत, एक महिला यात्री की बचाई जान
ज्योति कुमार सतीजा महानिरीक्षक रेल्वे सुरक्षा बल उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त, सहायक सुरक्षा आयुक्त अजमेर के निर्देशन में व निरीक्षक अजमेर के नेतृत्व में दिनांक 10.11.2026 को समय लगभग 16:25 बजे, अजमेर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म पर भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा बंदोबस्त ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सुरेंद्र और कांस्टेबल नरेंद्र गश्त पर थे। इसी दौरान गाड़ी संख्या 15091 के आगमन के समय एक महिला यात्री रेशमा पत्नी अहमद, उम्र 39 वर्ष, निवासी ख्वाबपुर, हुसैनपुर, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश टिकट नं एडीसी 12896698 अजमेर से बरेली की यात्रा के दौरान अजमेर स्टेशन पर चलती गाड़ी में चढ़ने के प्रयास में पैर फिसलने के कारण संतुलन खो बैठी और प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच बने गैप में गिरने लगी। ड्यूटी पर मुस्तैद कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने बिना एक पल गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए दौड़कर महिला को सुरक्षित प्लेटफार्म की ओर खींच लिया।
रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने अदम्य साहस और मुस्तैदी का परिचय देते हुए एक महिला यात्री को चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया।स्टाफ की इस तत्परता और सूझबूझ से एक गंभीर हादसा टल गया और महिला यात्री की जान बच गई। यात्रियों एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने जवानों के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved