For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला

Post Views 01

November 5, 2026

सूचना केंद्र से शुरू हुई लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ओर कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला

राजस्थान सहित पूरे देश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया है कि देश में एक एजेंडे के तहत अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है, जिसके खिलाफ बीजेपी जनता के बीच जन जागरण अभियान चला रही है।
वरिष्ठ बीजेपी नेता घनश्याम तिवाड़ी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ​देखिए, राजस्थान में नहीं, सारे देश भर में हो रहा है। भारतवर्ष में एक माहौल बनाया गया... एक अखबार की खबर के आधार पर कि एफआईआर गलत हो रही है और भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है।
भीड़ तंत्र के द्वारा पहले जंतर-मंतर पर कब्जा किया गया। फिर आकाशवाणी में जबरन प्रवेश किया गया। फिर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना की गई। इन सब बातों को देखकर भारतीय जनता पार्टी ने तय किया कि आम आदमी तक हम इस बात को पहुंचाएं कि भारत में लोकतंत्र बचाना है और इसलिए हर जगह हम इस प्रकार के पैदल मार्च कर रहे हैं ताकि हम लोकतंत्र को बचा सकें। यह जन जागरण के लिए है। सरकारों के खिलाफ जो अराजकता का वातावरण पैदा किया जा रहा है, उससे लोगों को जागरूक करने के लिए हम यह काम कर रहे हैं... जो कानून के खिलाफ गए हैं, उन पर कानून के हिसाब से कार्रवाई हो रही है। बहरहाल, बीजेपी ने साफ कर दिया है कि देश में लोकतंत्र की रक्षा और कथित अराजकता के माहौल के खिलाफ पार्टी का यह जन-जागरण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

राजस्थान के अजमेर में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा का आयोजन किया। यह पदयात्रा राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में निकाली गई।
अजमेर में आयोजित इस पदयात्रा के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर देश में भ्रम फैलाने और अराजकता का माहौल पैदा करने का गंभीर आरोप लगाया। प्रदर्शन में शामिल नेताओं का कहना है कि कांग्रेस जनता के जनादेश का अपमान कर रही है।​पुष्कर विधायक एवं जलदाय मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि कांग्रेस जिस तरह से देश के अंदर माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है, अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है... इसी के तहत आज अजमेर में राज्यसभा सांसद घनश्याम  तिवारी के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन कर रहे हैं। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि ये कांग्रेस जो भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहती है, इससे सावधान रहें। क्योंकि जिस लोकतंत्र की कांग्रेस बात कर रही है, उसी लोकतंत्र के बलबूते उसने वर्षों तक देश में शासन किया है। आज वो सत्ता में नहीं है, तो जनता के जनादेश का अपमान कर रही है।
​बीजेपी नेताओं ने आम जनता से अपील की है कि वे कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से सावधान रहें और लोकतंत्र का सम्मान करें।सूचना केंद्र से शुरू हुई लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ओर कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।