For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174558306
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

अजमेर न्यूज़:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन

Post Views 01

November 5, 2026

मीडिया प्रतिनिधियों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा आमजन तक तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों एवं तंबाकू नियंत्रण संबंधी नियमों की जानकारी पहुंचाने की अपील की गई।

 तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन
युवाओं को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रखने के लिए चलाया जाएगा विशेष जागरूकता अभियान

अजमेर, 5 नवंबर 2026।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, अजमेर द्वारा तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत गुरुवार, 5 नवंबर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले में तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा युवाओं को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर डॉ. ज्योत्स्ना रांगा, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. किराड़िया, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला सलाहकार डॉ. पुनीता जैफ तथा सामाजिक कार्यकर्ता सीता जाट उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार किए गए जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन युवाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती है। तंबाकू के सेवन से मुंह का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने के लिए समय रहते जागरूक करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के माध्यम से विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं समुदाय स्तर पर व्यापक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू के सेवन से दूर रखना तथा स्वस्थ एवं तंबाकू मुक्त समाज का निर्माण करना है।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. किराड़िया ने बताया कि अभियान के अंतर्गत तंबाकू नियंत्रण अधिनियम (COTPA-2003) के प्रावधानों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक तथा तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन एवं प्रचार पर प्रतिबंध संबंधी प्रावधानों के प्रति आमजन को जागरूक किया जाएगा।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला सलाहकार डॉ. पुनीता जैफ ने अभियान की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं में तंबाकू सेवन की शुरुआत को रोकना, तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करना तथा तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना अभियान की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। इसके लिए विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों एवं सामुदायिक संगठनों के सहयोग से IEC गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

सामाजिक कार्यकर्ता सीता जाट ने भी अभियान में सामाजिक सहभागिता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में परिवार, विद्यालय एवं समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को तंबाकू से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से भी अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा आमजन तक तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों एवं तंबाकू नियंत्रण संबंधी नियमों की जानकारी पहुंचाने की अपील की गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने युवाओं को तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा अजमेर जिले को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प व्यक्त किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved