Post Views 01
November 5, 2026
'खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली' गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा दीपावली का पावन पर्व बहुत ही उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ करते हुए सर्वप्रथम छात्राओं ने दीपावली के सांकृतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व से परिचय करवाया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा संदेशपूर्ण प्रार्थना गीत, नृत्य व नाटक का प्रस्तुतिकरण किया गया। जिसमें भिन्न-भिन्न प्रांतों के मनमोहक नृत्यों द्वारा राष्ट्रीय एकता' को बताया गया तथा नाटक के माध्यम से दिवाली का महत्व बताते हुए दर्शाया गया कि हमें मानवता के धर्म का पालन करते हुए स्रेह के दीप व मिठाईयों की मिठास के साथ त्योहार मनाना चाहिए। स्वयं की खुशी के लिए पटाखों के शोर व धुएँ से निरीह प्राणियों तथा पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए। अंत में विद्यालय प्राचार्या सिस्टर जेरिन द्वारा सभी के लिए दी गयी उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाओं के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम का समापन किया गया। शहर के लोगों व समस्त विश्व के लिए सद्भाव, प्रेम व शांति हेतु विद्यालय परिवार द्वारा प्रार्थना की गयी। छात्राओं में नैतिक मूल्यों का विकास व परोपकार की भावना जाग्रत करने के लिए विद्यालय ने पुनर्वास योजना के अंतर्गत निराश्रित, अनाथ व बेघर लोगों में चादरों व राशन सामग्री का छात्राओं व शिक्षकों द्वारा वितरण करवाया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved