Post Views 31
November 5, 2026
पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
टोंक, 5 नवम्बर। पंचायती राज आम चुनाव के तृतीय चरण के अंतर्गत पंच व सरपंच पदों के लिए गुरुवार को हुए मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से सभागीय आयुक्त अजमेर शक्ति सिंह राठौड़ एवं पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रवि ने टोंक जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पंचायत समिति पचेवर की ग्राम पंचायत पारली, पचेवर व गनवर, पंचायत समिति मालपुरा की ग्राम पंचायत चांदसेन, धौली व लावा तथा पंचायत समिति पीपलू की ग्राम पंचायत झिराना में स्थापित मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की सार्थक अपील भी की तथा विभिन्न मतदान केंद्रो का निरीक्षण कर मतदाताओं को मतदान केंद्र पर उपलब्ध बिजली, पानी, स्वच्छता, सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved