For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176348078
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: तारागढ़ किले और जमीन के विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस,​अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ किले की जमीन को लेकर बड़ी राहत |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में फातमिया शोक सभाओं का आयोजन जारी, 3 जमादीउस्सानी को होगा ताबूत के प्रतीकात्मक स्वरूप के दर्शन का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में देर रात फास्टफूड ठेले पर आगजनी! नकदी और मशीन गायब, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात |  Ajmer Breaking News: रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट अजमेर स्टेशन ऑन डयूटी स्टाफ द्वारा आपरेशन जीवन-रक्षा के तहत, एक महिला यात्री की बचाई जान  |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में देर रात फास्टफूड ठेले पर आगजनी! नकदी और मशीन गायब, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Post Views 01

November 12, 2026

दिनेश रावत और करण साहू ने फास्टफूड ठेले को किया आग के हवाले,हर महीने रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

अजमेर में देर रात फास्टफूड ठेले पर आगजनी! नकदी और मशीन गायब, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

दिनेश रावत और करण साहू ने फास्टफूड ठेले को किया आग के हवाले,हर महीने रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

अजमेर के वरुण सागर रोड स्थित हाथीखेड़ा क्षेत्र में देर रात एक फास्टफूड कार्ट को आग लगाने और चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई। गणेश मंदिर के पास संचालित सांवरिया फास्टफूड कार्ट को निशाना बनाते हुए दिनेश रावत और करण साहू द्वारा आग लगाने का आरोप लगाया गया है। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। ठेला संचालक जागीदार निवासी तलाई, हाथीखेड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आगजनी में ठेले पर रखा खाद्य सामग्री, सजावट का सामान और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं ठेले से करीब 8 से 10 हजार रुपये नकद, ओवन मशीन सहित अन्य सामान गायब मिला। पीड़ित के अनुसार, वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पीड़ित दिनेश सिंह रावत और करण साहू पर हर महीने रुपये मांगने तथा इनकार करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद भी फोन कर पुलिस में शिकायत करने की चुनौती दी गई। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। आदतन अपराधियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से उनके हौंसले बुलंद हो रहे हैं और उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved