For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176354669
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद की पहली बैठक में आठ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित,पुष्कर नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक में 8 प्रस्ताव पास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेला तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध निर्देश दिए,पुष्कर मेले की तैयारियों का संभागीय आयुक्त और आईजी ने लिया जायजा: |  Ajmer Breaking News: ​14 नवंबर को अजमेर में लगेगा विशाल डायबिटीज जनजागरण शिविर और जागरूकता मेला |  Ajmer Breaking News: तारागढ़ किले और जमीन के विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस,​अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ किले की जमीन को लेकर बड़ी राहत |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में फातमिया शोक सभाओं का आयोजन जारी, 3 जमादीउस्सानी को होगा ताबूत के प्रतीकात्मक स्वरूप के दर्शन का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में देर रात फास्टफूड ठेले पर आगजनी! नकदी और मशीन गायब, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात |  Ajmer Breaking News: रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट अजमेर स्टेशन ऑन डयूटी स्टाफ द्वारा आपरेशन जीवन-रक्षा के तहत, एक महिला यात्री की बचाई जान  |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर नगर परिषद की पहली बैठक में आठ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित,पुष्कर नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक में 8 प्रस्ताव पास

Post Views 01

November 12, 2026

नया परिषद भवन और रिंग रोड बनाने की तैयारी, विकास कार्यों में देरी पर पार्षद ने जताई नाराजगी

पुष्कर नगर परिषद की पहली बैठक में आठ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित,पुष्कर नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक में 8 प्रस्ताव पास:

नया परिषद भवन और रिंग रोड बनाने की तैयारी, विकास कार्यों में देरी पर पार्षद ने जताई नाराजगी

तीर्थनगरी पुष्कर में नवनिर्वाचित नगर परिषद बोर्ड की पहली साधारण सभा गुरुवार को सभापति राजेंद्र बाकोलिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पुष्कर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, उपसभापति लक्ष्मी पाराशर और निर्वाचित पार्षद मौजूद रहे। शहर के विकास, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े आठ प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सभी को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में नगर परिषद के नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए परिषद की खाली जमीन चिह्नित करने और डीपीआर तैयार कराने का प्रस्ताव पारित हुआ। वहीं शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए रिंग रोड और एलिवेटेड रोड की संभावनाओं का सर्वे कराने पर सहमति बनी। हालांकि इनकी प्रस्तावित जगह और मार्ग अभी तय नहीं हुए हैं।गांधी सर्किल के सौंदर्यीकरण और महात्मा गांधी की नवीन अष्टधातु प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। इसके अलावा बांगड़ तिराहे का नामकरण परशुराम सर्किल करने पर सहमति बनी। सभी 25 वार्डों में पार्षदों के नाम और मोबाइल नंबर वाले सूचना बोर्ड लगाने तथा पार्षदों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और डिजिटल कार्यों के लिए टैबलेट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के विकास कार्यों और अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले से जुड़ी निविदाओं के प्रशासनिक एवं वित्तीय अनुमोदन पर भी सहमति बनी। सीवरेज पंप हाउस से नया रंगजी मंदिर तक बने नाले के रखरखाव और सफाई कार्य का प्रस्ताव भी पारित किया गया।सभापति राजेंद्र बाकोलिया ने कहा कि नए परिषद भवन, रिंग रोड और शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े प्रस्ताव पुष्कर के विकास की नई नींव रखेंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद स्वच्छता और विकास कार्यों की धरातल पर निगरानी कर रही है। उनका प्रयास पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाना है।

कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने नवनिर्वाचित बोर्ड को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पारित आठ प्रस्ताव पुष्कर के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने सभी पार्षदों और नागरिकों से रविवार को होने वाले स्वच्छता श्रमदान अभियान में जुड़ने का आग्रह किया।रावत ने कहा कि आगामी पुष्कर पशु एवं धार्मिक मेले को भव्य, दिव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। मेले की व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

बैठक समाप्त होने के बाद पार्षद हरिशंकर चौहान ने विकास कार्यों में देरी को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आयुक्त रेखा जैसवानी को बताया कि जमनीकुंड रोड पर बालमुकुंद आश्रम के पास टूटा चैंबर करीब दो महीने से ठीक नहीं कराया गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों को बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।चौहान ने कहा कि जनता जनप्रतिनिधियों से जवाब मांग रही है। विकास कार्यों का संबंध भाजपा या कांग्रेस से नहीं, बल्कि आमजन की सुविधाओं से है।

आयुक्त रेखा जैसवानी ने बताया कि पहले संबंधित कार्य का टेंडर नहीं होने से अस्थायी व्यवस्था कराई गई थी। तीन दिन पहले टेंडर जारी होने के बाद ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने एक घंटे के भीतर चैंबर की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।आयुक्त के अनुसार मेले से जुड़े कार्यों पर करीब दो करोड़ और अन्य विकास कार्यों के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति से संबंधित प्रस्ताव शामिल थे। शहर की सफाई व्यवस्था को पांच जोन में विभाजित कर प्रत्येक जोन में करीब 50 से 51 सफाईकर्मी लगाने की योजना भी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved