For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176551889
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजाद पार्क में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, पूर्वांचल बिहार संस्कृति के महापर्व को लेकर समाज में उत्साह  |  Ajmer Breaking News: ​सब्जी विक्रेता महिला का छलका दर्द, ठेला पलटने से हुआ हजारों का नुकसान! |  Ajmer Breaking News: मालगाड़ियों की रफ्तार में उत्तर पश्चिम रेलवे ने तोड़ा रिकॉर्ड, भारतीय रेलवे में बना नंबर-1 |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले से पहले तीर्थनगरी में चोरों की सक्रियता ने विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं! |  Ajmer Breaking News: फिल्म अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्देशक राजसिंह चौधरी ने पुष्कर सरोवर के कृष्ण घाट किनारे पूजा अर्चना कर अपने दिवंगत पूर्वजों के निमित पिंडदान तर्पण किया |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले और आगामी उर्स में भी रहेंगे अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के विशेष इंतजाम |  Ajmer Breaking News: पुष्कर नगर परिषद की पहली बैठक में आठ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित,पुष्कर नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक में 8 प्रस्ताव पास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेला तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध निर्देश दिए,पुष्कर मेले की तैयारियों का संभागीय आयुक्त और आईजी ने लिया जायजा: |  Ajmer Breaking News: ​14 नवंबर को अजमेर में लगेगा विशाल डायबिटीज जनजागरण शिविर और जागरूकता मेला |  Ajmer Breaking News: तारागढ़ किले और जमीन के विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस,​अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ किले की जमीन को लेकर बड़ी राहत | 

अजमेर न्यूज़: मालगाड़ियों की रफ्तार में उत्तर पश्चिम रेलवे ने तोड़ा रिकॉर्ड, भारतीय रेलवे में बना नंबर-1

Post Views 01

November 13, 2026

जोधपुर मंडल मदुरै के बाद दूसरे तथा अजमेर मंडल तीसरे स्थान पर

मालगाड़ियों की रफ्तार में उत्तर पश्चिम रेलवे ने तोड़ा रिकॉर्ड, भारतीय रेलवे में बना नंबर-1

जोधपुर मंडल मदुरै के बाद दूसरे तथा अजमेर मंडल तीसरे स्थान पर

मालगाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने के मामले में उत्तर पश्चिम रेलवे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बेहतर परिचालन प्रबंधन, प्रभावी कार्ययोजना और विभिन्न विभागों के बीच मजबूत समन्वय के दम पर उत्तर पश्चिम रेलवे ने बुधवार को मालगाड़ियों की औसत गति 25.09 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की। इस उपलब्धि के साथ उत्तर पश्चिम रेलवे ने संपूर्ण भारतीय रेलवे में प्रथम स्थान हासिल किया।

इसी क्रम में, मंडल स्तर पर 34.40 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति के साथ जोधपुर मंडल ने मदुरै के बाद दूसरा स्थान तथा 33.77 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति के साथ अजमेर मंडल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह उपलब्धि सुनियोजित परिचालन, बेहतर कार्य प्रबंधन और विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी तालमेल का परिणाम है। मालगाड़ियों के संचालन में समय की बचत तथा उपलब्ध रेल संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। परिचालन गतिविधियों की नियमित निगरानी और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है।

मालगाड़ियों की औसत गति में यह वृद्धि रेलवे की माल ढुलाई व्यवस्था को अधिक सक्षम एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। तेज गति से माल परिवहन होने से वस्तुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में लगने वाला समय कम होता है। इससे रेल नेटवर्क की क्षमता का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ-साथ मालगाड़ियों के परिचालन को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने में मदद मिलती है।

मालगाड़ियों की औसत गति में सुधार के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा परिचालन व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ट्रेनों की आवाजाही की प्रभावी निगरानी, समयबद्ध संचालन तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भविष्य में भी मालगाड़ियों की औसत गति को बनाए रखने और माल परिवहन को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved