Post Views 01
November 13, 2026
सब्जी विक्रेता महिला का छलका दर्द, ठेला पलटने से हुआ हजारों का नुकसान!
रोजी-रोटी पर संकट: गरीब मजदूर महिला ने मीडिया के सामने बयां किया अपना दर्द।
अजमेर शहर की सड़कों पर रोजी-रोटी कमाने वाले छोटे रेहड़ी-पटरी वालों पर अक्सर किस तरह का संकट आ जाता है, इसकी एक बानगी देखने को मिली है जब जोंस गंज पांच बंगला रोड क्षेत्र में एक महिला सब्जी विक्रेता का ठेला पलटने और सब्जियां बिखरने से उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। गुस्से और लाचारी से भरी इस महिला का दर्द कई स्थानीय न्यूज चैनलों के कैमरों के सामने छलक उठा। महिला सब्जी विक्रेता रोष में अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि बाइक वाले ने तेज गति में मेरे ठेले को टक्कर मार दी जिससे सब सब्जी वगैरह सड़क पर फैल गई। दो-तीन हजार का नुकसान हो गया और ठेला में भी दो-तीन हजार का नुकसान हुआ है।हादसे के तुरंत बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए मौके से भागने की कोशिश कर रहे बाइक चालक को पकड़ लिया। घटनास्थल पर देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नाराजगी जताते हुए यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की। बाद में लोगों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved