For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176737458
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137 वीं जयंती पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: गले के कैंसर की मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया क्षेत्रपाल हॉस्पिटल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप |  Ajmer Breaking News: अजमेर: पुष्कर मेले से पहले आरपीएफ/जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चेतक एक्सप्रेस ट्रेन से 10 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा बरामद |  Ajmer Breaking News: विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर निःशुल्क डायबिटीज मेला व ओबेसिटी मैनेजमेन्ट परामर्श शिविर सम्पन्न, डायबिटीज टाईप 1 के बच्चों ने नृत्य के साथ बनाई ड्राईग   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के नया बाजार में चोरों का आतंक: गांधी पान कॉर्नर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सिगरेट चोरी, पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: जमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी पति-पत्नी दस्तयाब, स्पेशल टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई; तीन नाबालिग बच्चे भी साथ! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है जहां चोरों ने एक साथ कई दुकानों को अपना निशाना बनाया |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाने के सामने स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान फोटोग्राफर का R6 Mark II कैमरा जिस पर सिग्मा का लेंस लगा, हुआ चोरी, |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में अमर बलिदानी स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज से तीन दिवसीय भव्य समारोह की शुरुआत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पौने दो करोड़ के आभूषण ठगी का खुलासा | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर: पुष्कर मेले से पहले आरपीएफ/जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चेतक एक्सप्रेस ट्रेन से 10 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा बरामद

Post Views 01

November 14, 2026

अजमेर: पुष्कर मेले से पहले आरपीएफ/जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चेतक एक्सप्रेस ट्रेन से 10 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा बरामद
​राजस्थान में पुष्कर मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी बीच अजमेर में रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उदयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला जाने वाली चेतक एक्सप्रेस ट्रेन में एक लावारिस बैग से 10 किलो से अधिक का मादक पदार्थ (डोडा चूरा) बरामद किया गया हैह उदयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला जाने वाली चेतक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20474) में ट्रेन स्कॉटिंग पार्टी को एक लावारिस बैग मिला। ​सब इंस्पेक्टर शुभम द्वारा बैग की चेकिंग करने पर उसमें 10 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा और कुछ कपड़े बरामद हुए। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹1,51,000 बताई जा रही है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत जीआरपी द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। ​​सब इंस्पेक्टर जगदीश सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ​11-12 तारीख की रात को ट्रेन स्कॉटिंग पार्टी के कांस्टेबल मनीष और महिला कांस्टेबल पूजा धायरे को उदयपुर से अजमेर आ रही चेतक एक्सप्रेस में एक लावारिस बैग मिला था। सब इंस्पेक्टर शुभम ने जांच की तो बैग में 10 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा मिला, जिसकी कीमत 1,51,000 रुपये है। इसे आरपीएफ द्वारा जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए सीआईडी को सौंप दिया गया है। फिलहाल बैग के मालिक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुष्कर मेले को लेकर सुरक्षा और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
​पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह लावारिस बैग ट्रेन में किसका था। पुष्कर मेले के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर बनी हुई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved