Post Views 01
November 14, 2026
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर निःशुल्क डायबिटीज मेला व ओबेसिटी मैनेजमेन्ट परामर्श शिविर सम्पन्न, डायबिटीज टाईप 1 के बच्चों ने नृत्य के साथ बनाई ड्राईग
अजमेर 14 नवम्बर। अजयमेरु डायबिटीज सोसायटी द्वारा विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर डायबिटीज जॉच शिविर और मेला व प्रदर्शनीे का आयोजन किया गया । जिसमें 279 व्यक्तियों की निःशुल्क जॉच कर परामर्श दिया गया तथा ओबेसिटी मैनेजमेंट के लिए 22 व्यक्तियों को परामर्श दिया। शिविर में डायबिटीज टाईप -1 के 40 से अधिक बच्चों ने नृत्य किया व ड्राईग भी बनाई। शिविर का शुभारम्भ पार्षद विनोद डीडवानिया व वरिष्ट नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एल.के. नेपालिया ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में डॉ. नेपालिया, वरिष्ट डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. रजनीश सक्सेना , दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा कपूर, डॉ. कहकशॉ खान सहित डायटीशियन श्रीमती सिल्की शर्मा ने आहार व डायबेटिक फुट एज्यूकेटर योगेन्द्र टांक ने अपनी सेवांए दी। सोसायटी के अध्यक्ष व वरिष्ट डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. रजनीश सक्सेना ने बताया कि आज भारत में 10 करोड से अधिक डायबिटीज रोगी है। जबकि लगभग 43 प्रतिशत रोगियों को उनकी बीमारी के विषय में भी ज्ञात नहीे है। आज भारत में इनमें करीब 9 प्रतिशत टाईप 1 डायबिटीज के रोगी है। बच्चों में होने वाला टाइप-1 डायबिटीज किसी की गलती या खानपान के कारण नहीं होता। ऐसे बच्चों को जीवनभर इंसुलिन की आवश्यकता होती है। उचित उपचार, परिवार का सहयोग, स्कूल में जागरूकता और समाज का सकारात्मक दृष्टिकोण उन्हें सामान्य एवं स्वस्थ जीवन जीने में मदद कर सकता है। इस अवसर पर अजेयमेरु डायबिटीज सोसायटी द्वारा 14 नवंबर को टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सोसायटी का उद्देश्य है कि मधुमेह के रोगियों को समय पर सही जानकारी, उचित उपचार और बेहतर जीवनशैली के माध्यम से गंभीर जटिलताओं से बचाया जा सके। उन्होने सभी से आहवाहन किया कि, इस विश्व मधुमेह दिवस पर संकल्प लें , मधुमेह की पहचान जल्दी करें, उपचार नियमित रखें और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। अजयमेरु डायबिटीज सोसायटी के महासचिव सी.पी कटारिया ने बताया कि डायबिटीज मेला व जनजागरण शिविर हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित कृष्णा हॉस्पीटल व सक्सेना डायबिटीज केयर में आयोजित किया गया, जिससेें क्षेत्रिय लोग लाभन्वित हो सकें। शिविर में ब्लड शुगर 279, पैरों की जॉच 48, लिपिड प्रोफाईल 82, एच.बी.ए.1सी 92, ई.सी.जी. 48 व ऑखें की रैटिनोपैथी की 42 व्यक्तियों की जॉच निःशुल्क की गई। शिविर में डॉ. रजनीश सक्सेना ने सभी रोगियों की जॉच कर निःशुल्क परामर्श दिया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नेपालिया ने डायबिटीज रोगी के ऑखों पर होने वाले दुष्प्रभावों की जॉच की तथा परामर्श दिया।। डॉ. गरिमा कपूर ने नियमित दॉतों की सफाई करने पर बल दिया। डॉ. खान ने दर्द निवारक व्यायाम बताये। इस अवसर पर एस.डी.एम.एच. से पूर्वानुभव प्राप्त डायटीशियन श्रीमती सिल्की शर्मा ने आहार व डायबेटिक फुट एज्यूकेटर योगेन्द्र टांक ने पैरों की समस्याओं से वचाव की जानकारी दी। सी.पी. कटारिया ने बताया कि आज 3 डायबिटीज टाईप - 1 केे रोगियों को सी.जी.एम.एस. लगाया गया और 15 व्यक्तियों को ग्लूकोमीटर भेट किया गया। सोसायटी द्वारा 5 बच्चो को 18 बर्ष की आयु तक निःशुल्क इन्सुलिन भी दी गई। आज के कार्यक्रम में सुश्री बबिता,, ममता, शिवानी, मोनिका, सीमा तंवर, शालिनी, रिषीराज, रितुराज, शेलेन्द्र , विजय शर्मा ,यश गढवाल,हर्ष, जितेन्द्र, प्रशान्त, अभिषेक, निखिल,शुधाषु, पुष्पेष , रौनक, पवन, समीर, आदि का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन डायबिटीज टाईप-1 एंम्बेसेडर सुश्री सहजल टिकयानी ने किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved