For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176555898
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है जहां चोरों ने एक साथ कई दुकानों को अपना निशाना बनाया |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाने के सामने स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान फोटोग्राफर का R6 Mark II कैमरा जिस पर सिग्मा का लेंस लगा, हुआ चोरी, |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में अमर बलिदानी स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज से तीन दिवसीय भव्य समारोह की शुरुआत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पौने दो करोड़ के आभूषण ठगी का खुलासा |  Ajmer Breaking News: आजाद पार्क में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, पूर्वांचल बिहार संस्कृति के महापर्व को लेकर समाज में उत्साह  |  Ajmer Breaking News: ​सब्जी विक्रेता महिला का छलका दर्द, ठेला पलटने से हुआ हजारों का नुकसान! |  Ajmer Breaking News: मालगाड़ियों की रफ्तार में उत्तर पश्चिम रेलवे ने तोड़ा रिकॉर्ड, भारतीय रेलवे में बना नंबर-1 |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले से पहले तीर्थनगरी में चोरों की सक्रियता ने विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं! |  Ajmer Breaking News: फिल्म अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्देशक राजसिंह चौधरी ने पुष्कर सरोवर के कृष्ण घाट किनारे पूजा अर्चना कर अपने दिवंगत पूर्वजों के निमित पिंडदान तर्पण किया |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले और आगामी उर्स में भी रहेंगे अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के विशेष इंतजाम | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है जहां चोरों ने एक साथ कई दुकानों को अपना निशाना बनाया

Post Views 01

November 13, 2026

अजमेर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है जहां चोरों ने एक साथ कई दुकानों को अपना निशाना बनाया और दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दियाघटना की जानकारी मिलते ही दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ित दुकानदार आशीष प्रेमचंदानी ने बताया कि उनकी दुकान 'श्री बालाजी डिस्पोजल' के नाम से है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके एक मित्र ने फोन पर सूचना दी कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान के भीतर रखा सारा सामान बुरी तरह बिखरा हुआ था और काउंटर पर चोरों के पैरों के निशान भी मौजूद थे।​पीड़ित आशीष प्रेमचंदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि​मेरी नीचे दुकान है श्री बालाजी डिस्पोजल के नाम से। सुबह 8:30 बजे मेरे मित्र का फोन आया कि आपकी दुकान के ताले टूटे हुए पड़े हैं। तो मैं 9:00, 9:30 बजे आया... दुकान में 25,000 रुपये कैश पड़े थे, वो चोरी हो गए हैं। बाकी पूरा सामान देखा तो पूरा बिखरा हुआ पड़ा था। चोरों के चप्पल वगैरह सब वहां पड़ी थी सुबह को और काउंटर पर पांव के निशान हैं, अंदर तक गए हैं चोर।​पीड़ित के मुताबिक, चोर दुकान से काउंटर में रखे करीब 25,000 रुपये नकद चुरा ले गए। हालांकि, डिस्पोजल का अन्य कितना माल चोरी हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं हो पाया है। खास बात यह है कि चोरों ने केवल एक नहीं, बल्कि आसपास की करीब तीन से चार दुकानों के ताले तोड़े हैं।​घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। लगातार हो रही इन चोरियों से स्थानीय दुकानदारों में भारी रोष और डर का माहौल है, और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की जा रही है।

सोनी जी की नसियां के सामने स्थित ​प्रकाश नमकीन को भी चोरों ने निशाना बनाया है।संचालक निखिल शर्मा ​ओर ​श्री स्वीट्स संचालक दिनेश ने बताया कि चोरों ने दुकानों के ताले संबल  या अन्य औजारों से तोड़े। प्रकाश नमकीन' के गल्ले में रखे करीब 5,000 से 7,000 रुपये चोर चुरा ले गए। हालांकि, चोरों ने दुकान में रखे एटीएम कार्ड और चेकबुक को हाथ नहीं लगाया और वहीं छोड़ गए।​दुकानदारों का आरोप है कि घटना के बाद जब वे गंज थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तो पुलिस अधिकारियों ने वीवीआईपी (राज्यपाल) दौरे में व्यस्त होने की बात कहकर तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया।
​एक ही रात में तीन-तीन दुकानों को निशाना बनाए जाने से व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर भारी चिंता है।​बढ़ती चोरियों की इस वारदात ने स्थानीय पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। व्यापारियों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करे और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोरियों के इनसिलसिलों पर लगाम लगाई जा सके


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved