Post Views 01
November 13, 2026
रामगंज थाने के सामने स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान फोटोग्राफर का R6 Mark II कैमरा जिस पर सिग्मा का लेंस लगा हुआ चोरी,
चोरी हुए कैमरा की कीमत करीब साढ़े 3 लाख रुपये बताई जा रही है,पीड़ित फोटोग्राफर ने रामगंज थाने में दर्ज कराई शिकायत
रामगंज थाना अंतर्गत अंबेडकर सामुदायिक भवन से चोरी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ आयोजित एक समारोह के दौरान फोटोग्राफी कर रहे कैमरामैन का अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये कीमत का महंगा कैमरा चोरी कर लिया। पीड़ित फोटोग्राफर ने रामगंज थाने में इसकी औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी है।
पीड़ित कैमरामैन सुरेंद्र रावत ने बताया कि रामगंज थाने के सामने स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन में आयोजित एक समारोह में फोटोग्राफी करने आए थे जहां से R6 Mark II कैमरा जिस पर सिग्मा का लेंस लगा हुआ थाकरीब साढ़े 3 लाख रुपये कीमत का कैमरा चोरी हो गया। घटना के बाद समारोह स्थल पर हड़कंप मच गया। फोटोग्राफर ने कैमरे की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। थाने के सामने सामुदायिक भवन में हुई इस चोरी की घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फोटोग्राफर सुरेंद्र सिंह स्टेज पर लाइट सेट कर रहा था और उसका भाई अंदर शूटिंग कर रहा था, इसी दौरान मौका पाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कैमरा गायब कर दिया गया। वहीं भवन प्रबंधन ने घटना की जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार कर दिया है और परिसर में सीसीटीवी कैमरे न होने की बात कही है।पीड़ित फोटोग्राफर द्वारा रामगंज थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है।बढ़ती चोरियों और सार्वजनिक भवनों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण ऐसे मामलों ने स्थानीय फोटोग्राफरों और आमजन की चिंता बढ़ा दी है। देखना होगा कि रामगंज थाना पुलिस इस मामले में चोरों तक कब तक पहुंच पाती है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved