Post Views 01
November 13, 2026
अजमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी पति-पत्नी दस्तयाब, स्पेशल टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई; तीन नाबालिग बच्चे भी साथ!
अजमेर से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के बाद अजमेर पुलिस ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। दरगाह थाना क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी दंपति को दस्तयाब किया है। ये लोग बॉर्डर पार करके अवैध रूप से भारत आए थे और काफी समय से अजमेर में रह रहे थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आईजी और एसपी अजमेर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध प्रवासियों की पहचान कर विधिक कार्रवाई के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया था।इस ऑपरेशन को सीओ दरगाह हर्षित शर्मा और एसएचओ दरगाह दिनेश जीवनानी की टीम ने अंजाम दिया।पूछताछ में सामने आया है कि दस्तयाब किए गए व्यक्ति का नाम माजिद अली है, जो बांग्लादेश के मोहम्मदपुर का रहने वाला है। उसकी पत्नी का नाम फर्ज़ंद खान है। वर्ष 2009 के आसपास दोनों की शादी हुई थी, जिसके बाद वे बॉर्डर पार करके अवैध रूप से भारत आए थे।वर्तमान में यह परिवार अजमेर के सिलावट मोहल्ला में खानाबदोश के रूप में जीवन व्यतीत कर रहा था। आरोपी की पत्नी एक होटल में खाना बनाने का कार्य करती थी। इस दंपति के तीन नाबालिग बच्चे भी हैं। पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि ये लोग किस रास्ते से भारत में दाखिल हुए और इनके साथ इस अवैध प्रवास में और कौन-कौन लोग संलिप्त हैं। पुलिस की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved