Post Views 01
November 14, 2026
पहाड़गंज गुर्जर मोहल्ला में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत की पट्टियां गिरने से कमरे में सो रहे मकान मालिक की दबने की खबर, पुलिस मौके पर मौजूद।
अजमेर के क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत पहाड़गंज गुर्जर मोहल्ला से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहाँ घर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान अचानक छत की पट्टियां गिर गईं। इस हादसे में मकान में सो रहे एक व्यक्ति के मलबे में दबने की सूचना है। पूरी घटना पहाड़गंज गुर्जर मोहल्ला निवासी गोवर्धन लाल गुर्जर के मकान की है। यहाँ मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर करीब 3:00 बजे अचानक निर्माणाधीन मकान की छत की पट्टियां भरभरा कर गिर गईं। हादसे के वक्त गोवर्धन लाल गुर्जर कमरे में सो रहे थे, जिससे वे मलबे के नीचे दब गए उन्हें तत्काल जवाहर लाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय निवासी कुलदीप तंवर ने बताया कि पहाड़गंज गुर्जर मोहल्ला में यह घटना करीबन 3:00 बजे की है। गोवर्धन लाल गुर्जर के घर पर मकान का काम चल रहा था। निर्माणाधीन मकान की छत से पट्टियां गिर गईं और गोवर्धन जी उस कमरे में सो रहे थे, तो वे उसमें दब गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो चुकी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रामगंज थानाधिकारी हरपाल समेत क्लॉक टॉवर थाना प्रभारी भीका राम काला ओर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँच गया। पुलिस द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और राहत कार्य किए जा रहे हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved