For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176738254
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर 815 वे उर्स में स्पेशल ट्रेन चलाने का मुतालबा |  Ajmer Breaking News: पहाड़गंज गुर्जर मोहल्ला में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत की पट्टियां गिरने से कमरे में सो रहे मकान मालिक की दबने की खबर, पुलिस मौके पर मौजूद। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में परवान चढ़ी रौनक: 5-5 करोड़ के घोड़े बने आकर्षण का केंद्र, पर पशुपालकों की चुनौतियां और विदेशी पर्यटकों की कमी बरकरार |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में रेत से उकेरा गया राजस्थान का गौरव, 51 फीट ऊंची भगवान देवनारायण की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र |  Ajmer Breaking News: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137 वीं जयंती पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: गले के कैंसर की मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया क्षेत्रपाल हॉस्पिटल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप |  Ajmer Breaking News: अजमेर: पुष्कर मेले से पहले आरपीएफ/जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चेतक एक्सप्रेस ट्रेन से 10 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा बरामद |  Ajmer Breaking News: विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर निःशुल्क डायबिटीज मेला व ओबेसिटी मैनेजमेन्ट परामर्श शिविर सम्पन्न, डायबिटीज टाईप 1 के बच्चों ने नृत्य के साथ बनाई ड्राईग   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के नया बाजार में चोरों का आतंक: गांधी पान कॉर्नर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सिगरेट चोरी, पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: जमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी पति-पत्नी दस्तयाब, स्पेशल टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई; तीन नाबालिग बच्चे भी साथ! | 

अजमेर न्यूज़: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में रेत से उकेरा गया राजस्थान का गौरव, 51 फीट ऊंची भगवान देवनारायण की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र

Post Views 01

November 14, 2026

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में रेत से उकेरा गया राजस्थान का गौरव, 51 फीट ऊंची भगवान देवनारायण की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र
अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के उत्सवी माहौल के बीच प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने रेत से भगवान देवनारायण की 51 फीट ऊंची विशाल कलाकृति तैयार कर कला और आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया है। अपने आठवें नेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल के तहत बनाई गई इस भव्य कलाकृति का शनिवार को पुष्कर सवाई भोज मंदिर के महंत श्री श्री 1008 चिड़ियादास महाराज के सानिध्य में अनावरण किया गया और भगवान देवनारायण की पताका का ध्वजारोहण हुआ। वियो - लगभग 60 से 70 फीट चौड़ी इस कलाकृति को बनाने में हजारों टन मिट्टी का उपयोग किया गया है। सैंड आर्टिस्ट अजय रावत और उनकी टीम ने करीब 45 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद विभिन्न कलाकृतियों को अंतिम रूप दिया है, जिस पर अब तक 10 लाख रुपए से अधिक का खर्च आ चुका है। रावत का उद्देश्य सैंड आर्ट के माध्यम से राजस्थान की लोक संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और धार्मिक परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाना है। इस फेस्टिवल में भगवान देवनारायण के अलावा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और उनके घोड़े चेतक, दानवीर भामाशाह, गुरु जंभेश्वर और वीरांगना कालीबाई भील की शौर्यगाथा को भी रेत पर जीवंत किया गया है। विशेष रूप से भगवान सांवरिया सेठ की कलाकृति को 21 हजार रुपए के सिक्कों से सजाया गया है, वहीं वर्ष 1947 में डूंगरपुर के रास्तापाल में अपने शिक्षक को बचाने के लिए शहीद हुईं कालीबाई भील के बलिदान को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है।
गुर्जर समाज के प्रवक्ता भगवान सिंह गुर्जर ने बताया कि भगवान देवनारायण की कलाकृति में 24 बगड़ावत, माता साडू की लोकगाथा और कमल पुष्प में भगवान के प्राकट्य के दृश्य को बेहद बारीकी से उकेरा गया है, जिसे देखकर देवभक्त भावविभोर हो उठे। अनावरण समारोह के दौरान समाज सुधार कमेटी के अध्यक्ष नारायण गुर्जर, विकास खटाना, रायमल गुर्जर, मोहित और जयपुर से आए रमेश पायला सहित समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन पर होने वाले भारी खर्च के कारण फिलहाल दर्शकों से नाममात्र की सहयोग राशि ली जा रही है, लेकिन अजय रावत की इच्छा है कि भविष्य में राजस्थान पर्यटन विभाग इस फेस्टिवल का आयोजन करे ताकि पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिल सके। इसी कड़ी में भगवान सिंह गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कलाकार अजय रावत को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ सैंड आर्ट के स्थायी केंद्र के लिए भूमि आवंटन और पैनोरमा निर्माण हेतु बजट उपलब्ध कराने की मांग की है। रेत के कणों में इतिहास और संस्कृति को आकार देती यह कला पुष्कर मेले की पहचान में एक नया अध्याय जोड़ रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved