For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176739338
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर 815 वे उर्स में स्पेशल ट्रेन चलाने का मुतालबा |  Ajmer Breaking News: पहाड़गंज गुर्जर मोहल्ला में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत की पट्टियां गिरने से कमरे में सो रहे मकान मालिक की दबने की खबर, पुलिस मौके पर मौजूद। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में परवान चढ़ी रौनक: 5-5 करोड़ के घोड़े बने आकर्षण का केंद्र, पर पशुपालकों की चुनौतियां और विदेशी पर्यटकों की कमी बरकरार |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में रेत से उकेरा गया राजस्थान का गौरव, 51 फीट ऊंची भगवान देवनारायण की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र |  Ajmer Breaking News: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137 वीं जयंती पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: गले के कैंसर की मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया क्षेत्रपाल हॉस्पिटल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप |  Ajmer Breaking News: अजमेर: पुष्कर मेले से पहले आरपीएफ/जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, चेतक एक्सप्रेस ट्रेन से 10 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा बरामद |  Ajmer Breaking News: विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर निःशुल्क डायबिटीज मेला व ओबेसिटी मैनेजमेन्ट परामर्श शिविर सम्पन्न, डायबिटीज टाईप 1 के बच्चों ने नृत्य के साथ बनाई ड्राईग   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के नया बाजार में चोरों का आतंक: गांधी पान कॉर्नर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सिगरेट चोरी, पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: जमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी पति-पत्नी दस्तयाब, स्पेशल टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई; तीन नाबालिग बच्चे भी साथ! | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर 815 वे उर्स में स्पेशल ट्रेन चलाने का मुतालबा

Post Views 01

November 14, 2026

अजमेर 815 वे उर्स में स्पेशल ट्रेन चलाने का मुतालबा...
सुल्तानूल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमुल्लाह अलैहि के 815 वे उर्स में मुल्क के मुख्तलिफ रियासतों से अजमेर स्पेशल ट्रेन चलाने का मुतालबा किया जा रहा है। दरगाह अंजुमन सैय्यद ज़ादगान ने नॉर्थ वेस्टन रेलवे डिवीजन से मुतालबा किया है कि पंजाब से अजमेर के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाए। इसी तरह पंजाब आम आदमी पार्टी सेकेट्री रॉबिन सापला ने अजमेर उर्स से पहले अंजुमन के ओहदेदारान से भी मुलाकात की है। जहा उन्होंने पंजाब हुकुमत से भी संगत (जायरीन जत्था) के लिए माकूल इंतजाम की बात की है। हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमुल्लाह अलैहि के उर्स का झण्डा 6 दिसंबर को पेश किया जायेगा और 11 दिसंबर से उर्स शुरू होगा जिसमें लाखों जायरीन शिरकत करेंगे । सूफी संतों से मोहब्बत की रिवायत आज भी पंजाब और अजमेर के रूहानी रिश्तों से देखी जा रही है। यही वजह है कि अजमेर शरीफ दरगाह के 815वे उर्स में पंजाब से पहुँचने वाली संगत के लिए अंजुमन सैय्यद ज़ादगान ने रेलवे से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है। अंजुमन के मेंबर हाजी सैय्यद एहतेशाम चिश्ती ने बताया कि सुल्तानूल हिंद हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि का 815वा उर्स मुबारक 11 दिसंबर को इस्लामिक महीना रजब का चांद दिखाई देने पर शुरू हो जायेगा। ऐसे में मुल्कभर से लाखों जायरीन अजमेर भी पहुंचेंगे। चिश्ती ने बताया कि अलग अलग राज्यों से अजमेर आने वाले जायरीन के लिए नॉर्थ वेस्टन रेलवे डिवीजन से मुतालबा किया है कि उर्स स्पेशल ट्रेन चलाई जाए। ख़ास कर पंजाब से भी आने वाली संगत को उर्स में स्पेशल ट्रेन की सहूलियत दी जाए। वही अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे पंजाब के आम आदमी पार्टी लीडर रॉबिन सांपला ने भी एतमाद दिलाया कि पंजाब हुकुमत से अजमेर उर्स में आने वाली संगत को माकूल सहूलियत देने का इंतजाम किया जाएगा। रॉबिन सांपला ने बताया कि पंजाब की आवाम का हमेशा सूफी संतों से गहरा रिश्ता रहा है। यही वजह है कि ख्वाजा गरीब नवाज का नाम सुनते ही लोग अजमेर दौड़े चले आते है। रॉबिन सांपला और उनके साथियों ने ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में अकीदत की चादर और फूल पेश किए। इस मौके पर मुल्क में भाईचारा और प्यार मोहब्बत कायम रहने की दुआ भी मांगी गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved