Post Views 01
November 16, 2026
सुल्तान उल हिंद के 815वे उर्स मुबारक में 12 दिसंबर को बॉलीवुड की चादर होगी पेश, बॉलीवुड के कई फ़िल्म सितारे होंगे शामिल..
आलमी मशहूर हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलेही का 815वा उर्स मुबारक 6 दिसंबर से झंडे की रस्म के बाद शुरू हो जायेगा। ऐसे में बॉलीवुड की जानिब से 12 दिसंबर को जुलूस के साथ चादर भी पेश की जाएगी। अजमेर के धानमंडी इलाका से बॉलीवुड की चादर का जुलूस सुबह 10 बजे बाद शुरू होगा। जिसमे बॉलीवुड के कई अदाकार भी शामिल रहेंगे। अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम व बॉलीवुड दुआगो सैय्यद कुतुबुद्दीन सखी ने बताया कि फिल्म दुनिया के सितारो को अजमेर से उर्स के दावतनामे भी पहुंच गए है। खादिम सखी ने बताया कि हर साल उर्स में बॉलीवुड की जानिब से अकीदत की चादर पेश की जाती है और बॉलीवुड की कामयाबी और फिल्म सितारों की सलामती की खुसूसी दुआ मांगी जाती है। गौरतलब है कि अजमेर शरीफ दरगाह से बॉलीवुड के कई मशहूर अदाकार अक़ीदत रखते है। जहा बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन,शाहरुख खान,सलमान खान,अक्षय कुमार,संजय दत्त,अभिषेक बच्चन समेत फिल्म एक्ट्रेस काजोल,ऐश्वर्या राय,करीना कपूर,कैटरीना कैफ समेत कई फिल्म हस्तियों ने हाजिरी दी है। यही वजह है कि सुल्तानूल हिंद के आगामी 815वे सालाना उर्स में भी 12 दिसंबर को बॉलीवुड की चादर पेश की जाएगी। इस चादर के जुलूस में सूफियाना क़व्वाली और स्पेशल बैंड के जरिए ख्वाजा साहब की शान में कलाम पेश किये जायेंगे। निज़ाम गेट,बुलंद दरवाजा होते हुए जन्नती दरवाजा से बॉलीवुड की चादर आस्ताना शरीफ में पेश की जाएगी और खुसूसी दुआ मांगी जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved