Post Views 01
November 16, 2026
अजमेर मंडल से होकर गुजरने और संचालित स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को मिली सुगम यात्रा की सुविधा
दीपावली के रिटर्न ट्रैफिक और छठ पूजा त्योहार के मद्देनजर रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से 28 जोड़ी विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के कुल 63 फेरे सफलतापूर्वक संचालित किए गए। ये संचालन मुख्य रूप से 06 से 08 नवंबर 2026 तथा 13 से 15 नवंबर 2026 के दौरान किए गए, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों की ओर जाने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त अखबार को देखते हुए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों द्वारा 06, 07, 08 नवंबर को 31 फेरे तथा 13, 14, 15 नवंबर 2026 को कुल 32 फेरे को मिलाकर कुल 63 फेरे संचालित हुए सर्वाधिक 40 फेरे अजमेर स्टेशन से संबंधित गाड़ियों जिनमें अजमेर-रांची, योग नगरी ऋषिकेश-अजमेर, सोलापुर-अजमेर आदि ट्रेनें शामिल हैं, द्वारा लगाए गए। इसके अलावा
मदार जंक्शन से 14 फेरे, उदयपुर सिटी से 4 फेरे, मारवाड़ जंक्शन से 3 फेरे शामिल हैं। इन विशेष रेलसेवाओं के माध्यम से अजमेर मंडल को बांद्रा टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल, प्रयागराज, तिरुवनंतपुरम, रांची, पटना, मुजफ्फरपुर, श्रीगंगानगर, इंदौर, वेरावल, भावनगर, खजुराहो, कोयंबटूर और योग नगरी ऋषिकेश जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ा गया। यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों में आधुनिक एलएचबी (23 फेरे) एवं आईसीएफ (40 फेरे) श्रेणी के 9 से लेकर 24 डिब्बों तक के रैक उपयोग में लिए गए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved