Post Views 01
November 16, 2026
जयपुर के अभिनव तिवारी लेकर आए सबसे छोटी हाइट की शुद्ध नस्ल की गायें; कम जगह में पालने का चलन और बढ़ता क्रेज बना आकर्षण का केंद्र!
देश के मेलों और पशु प्रदर्शनियों में अक्सर अनोखे और दुर्लभ पशु देखने को मिलते हैं। इस कड़ी में जयपुर से अभिनव तिवारी हर साल की तरह इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में एक विशेष आकर्षण लेकर पहुंचे हैं। इस बार प्रदर्शनी में सबसे छोटे कद की शुद्ध नस्ल की गायें और पोनी हॉर्स लोगों के बीच खासी चर्चा का विषय बने हुए हैं। प्रदर्शनी में छोटी हाइट की गायों और घोड़ों को देखने के लिए भीड़ लगी हुई हैं।
वर्ष 2013 से लगातार इन मेलों में हिस्सा ले रहे अभिनव तिवारी इस बार लगभग 15 से 16 छोटी नस्ल की गायें और एक पोनी हॉर्स लेकर आए हैं।अभिनव तिवारी ने बताया कि गायों को रखने का मुख्य उद्देश्य इन्हें प्रमोट करना है। यह शुद्ध ब्रीड की सबसे छोटी हाइट की गायें हैं। लोग इन्हें डिस्प्ले में देखने और जानने आ रहे हैं।बदलते दौर में अब इन छोटी ब्रीड की गायों को घरों में पालना एक नया ट्रेंड और स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है, जैसा कि कभी विदेशी डॉग ब्रीड्स को पालने का क्रेज हुआ करता था। हालांकि, इन्हें संभालना बड़ी गायों जितना ही आसान है और इनका स्वभाव भी बेहद शांत होता है।
अभिनव तिवारी ने बताया कि अनुभव बहुत अच्छा है, ये घर के साथ घूमती रहती हैं। इनके खाने-पीने का तरीका भी सामान्य देसी गाय की तरह ही है—चना, चोकर और चारा। सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आपके पासघर में 10 गुणा 10 का स्पेस है या जितनी जगह में एक बाइक खड़ी हो सकती है, उतनी जगह में भी आप इन्हें आसानी से पाल सकते हैं।अभिनव तिवारी का संदेश साफ है—सड़क पर आवारा घूम रही गायों की सेवा करने के साथ-साथ यदि लोग ऐसी शुद्ध और शांत नस्लों को अपने घरों में जगह दें, तो इससे पशुओं के प्रति प्रेम और देखभाल दोनों बढ़ेंगे। हर साल इन अनूठी नस्लों को देखने के लिए पुराने और नए दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved