For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177290819
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ​अजमेर के युवा कराटे खिलाड़ी हर्षित अग्रवाल का कमाल, साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक |  Ajmer Breaking News: आगामी पुष्कर मेले को लेकर धर्मगुरु और सामाजिक संगठन एकजुट; श्रद्धालुओं से की गई तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 18 नवंबर को श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में होगा अन्नकूट महोत्सव, भव्य श्रृंगार दर्शन और महाआरती का होगा आयोजन। |  Ajmer Breaking News: ​जयपुर के अभिनव तिवारी लेकर आए सबसे छोटी हाइट की शुद्ध नस्ल की गायें; कम जगह में पालने का चलन और बढ़ता क्रेज बना आकर्षण का केंद्र! |  Ajmer Breaking News: पंचायत राज चुनाव में धांधली और वायरल वीडियो पर हंगामा ​ |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद के 815वे उर्स मुबारक में 12 दिसंबर को बॉलीवुड की चादर होगी पेश, बॉलीवुड के कई फ़िल्म सितारे होंगे शामिल.. |  Ajmer Breaking News: घाटी वाले बालाजी मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, 10 हजार किलो का बना छप्पन भोग। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल से होकर गुजरने और संचालित स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को मिली सुगम यात्रा की सुविधा |  Ajmer Breaking News: अजमेर 815 वे उर्स में स्पेशल ट्रेन चलाने का मुतालबा |  Ajmer Breaking News: पहाड़गंज गुर्जर मोहल्ला में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत की पट्टियां गिरने से कमरे में सो रहे मकान मालिक की दबने की खबर, पुलिस मौके पर मौजूद। | 

अजमेर न्यूज़: आगामी पुष्कर मेले को लेकर धर्मगुरु और सामाजिक संगठन एकजुट; श्रद्धालुओं से की गई तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने की अपील

Post Views 01

November 16, 2026

इसी कड़ी में पुष्कर में ब्रह्म शक्ति दल और सनातन धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई।

आगामी पुष्कर मेले को लेकर धर्मगुरु और सामाजिक संगठन एकजुट; श्रद्धालुओं से की गई तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने की अपील


तीर्थराज पुष्कर में आगामी अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सेवा-सुविधाओं को लेकर धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में पुष्कर में ब्रह्म शक्ति दल और सनातन धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई।​
बैठक के दौरान आगामी पुष्कर मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। सनातन धर्म रक्षा संघ के संयोजक तरुण वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष आह्वान किया जा रहा है। सभी श्रद्धालु तीर्थराज पुष्कर की पवित्रता और मर्यादा को बनाए रखें और घाटों पर प्रवेश करने से पहले अपने जूते-चप्पल निर्धारित शू-रैक में ही उतारें।
​इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मेले के दौरान तीर्थ पुरोहित श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना और सेवा के लिए घाटों पर तत्पर रहेंगे। मेले में आने वाले पशुपालकों के लिए भी पशुओं के क्रय-विक्रय के अलग से स्थान निर्धारित किए गए हैं।​संयोजक, सनातन धर्म रक्षा संघ तरुण वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष यह आह्वान किया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु पुष्कर राज की मर्यादा को बनाए रखते हुए अपने पदवेश निश्चित शू-रैक में रखें और उसके बाद में घाटों पर प्रवेश करें।
तरुण वर्मा ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन और व्यापार मंडल भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। व्यापार मंडल द्वारा अपनी दुकानों को सीमित रखा जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई बाधा न आए। इसके अलावा बस, रेल और स्थानीय परिवहन की भी समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पुष्कर की सीमा में स्थित प्रमुख शिवालयों—बैजनाथ, ककड़ेश्वर, मणकेश्वर, अटमटेश्वर, अजगंधेश्वर महादेव और अजयपाल बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने की भी अपील की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved