For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177313804
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर मण्डल कार्यालय में  मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नोजल किए गए बंद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बुजुर्ग के साथ एटीएम कार्ड बदलकर 19 हजार की ठगी, मदद का झांसा देकर दो युवकों ने उड़ाई रकम,मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर के युवा कराटे खिलाड़ी हर्षित अग्रवाल का कमाल, साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक |  Ajmer Breaking News: आगामी पुष्कर मेले को लेकर धर्मगुरु और सामाजिक संगठन एकजुट; श्रद्धालुओं से की गई तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 18 नवंबर को श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में होगा अन्नकूट महोत्सव, भव्य श्रृंगार दर्शन और महाआरती का होगा आयोजन। |  Ajmer Breaking News: ​जयपुर के अभिनव तिवारी लेकर आए सबसे छोटी हाइट की शुद्ध नस्ल की गायें; कम जगह में पालने का चलन और बढ़ता क्रेज बना आकर्षण का केंद्र! |  Ajmer Breaking News: पंचायत राज चुनाव में धांधली और वायरल वीडियो पर हंगामा ​ |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद के 815वे उर्स मुबारक में 12 दिसंबर को बॉलीवुड की चादर होगी पेश, बॉलीवुड के कई फ़िल्म सितारे होंगे शामिल.. |  Ajmer Breaking News: घाटी वाले बालाजी मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, 10 हजार किलो का बना छप्पन भोग। | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नोजल किए गए बंद

Post Views 01

November 16, 2026

दो पेट्रोल पंपों पर शॉर्ट डिलीवरी पाए जाने पर कुल 30 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया

अजमेर में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नोजल किए गए बंद

दो पेट्रोल पंपों पर शॉर्ट डिलीवरी पाए जाने पर कुल 30 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया

अजमेर, 16 नवम्बर। उपभोक्ताओं को पेट्रोल एवं डीजल की निर्धारित मात्रा एवं शुद्धता सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से सोमवार को जिले के पेट्रोल पंपों का सघन निरीक्षण किया गया।

विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से श्री गणेश योगी एवं श्री सुरेश कुमार, विधिक माप विज्ञान अधिकारियों द्वारा विभिन्न पेट्रोल पंपों पर निरीक्षण कर पेट्रोल एवं डीजल वितरण व्यवस्था की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंपों पर स्थापित डिस्पेंसिंग यूनिट (नोजल), माप उपकरणों की सत्यापन स्थिति तथा उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में ईंधन उपलब्ध करवाए जाने की जांच की गई।

जांच के दौरान निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल वितरण (शॉर्ट डिलीवरी) की शिकायतों की पुष्टि के लिए 5 लीटर माप क्षमता वाले प्रमाणित माप पात्र से डिलीवरी की जांच की गई। केसर पेट्रोलियम (बीपीसीएल) में निरीक्षण के दौरान पेट्रोल वितरण एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। श्रीराम पेट्रोलियम (एचपीसीएल) पेट्रोल पंप पर व्यवस्थाएं सही पाई गईं। बी.एल.एम. पेट्रोलियम (जीओ एण्ड बीपी) में जांच के दौरान दो नोजलों पर शॉर्ट डिलीवरी पाई गई। अनियमितता पाए जाने पर दोनों नोजलों को बंद कर दिया गया तथा संबंधित पेट्रोल पंप पर 20 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। भंवर पेट्रोलियम ट्रेडर्स पर जांच के दौरान एक नोजल पर शॉर्ट डिलीवरी पाए जाने पर संबंधित नोजल को बंद किया गया तथा पेट्रोल पंप पर 10 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार निरीक्षण के दौरान कुल तीन नोजलों को बंद किया गया तथा दो पेट्रोल पंपों पर कुल 30 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया।

विधिक माप विज्ञान अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें तथा सभी डिस्पेंसिंग यूनिट का समय पर सत्यापन करवाएं। माप में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा एवं पेट्रोल पंपों पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार का सघन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved