For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177511117
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में सट्टे के अड्डे पर DST का बड़ा एक्शन, 10 सटोरिए गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर के गौ घाट पर सनातन धर्म रक्षा संघ और ब्रह्म शक्ति दल ने की सैकड़ों वर्ष पुरानी मूर्ति की सेवा; गोपा अष्टमी पर 52 कोस क्षेत्र में 84 झंडे फहराने का ऐलान |  Ajmer Breaking News: अजमेर: पुलिस से बचकर भाग रहा था इनामी दीपक, दीपावली पर गांव आते ही बिछाया जाल और कर लिया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजनान्तर्गत सात दिवसीय अन्तरराज्यीय महिला कृषक भ्रमण दल रवाना |  Ajmer Breaking News: अजमेर मण्डल कार्यालय में  मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नोजल किए गए बंद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बुजुर्ग के साथ एटीएम कार्ड बदलकर 19 हजार की ठगी, मदद का झांसा देकर दो युवकों ने उड़ाई रकम,मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर के युवा कराटे खिलाड़ी हर्षित अग्रवाल का कमाल, साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक |  Ajmer Breaking News: आगामी पुष्कर मेले को लेकर धर्मगुरु और सामाजिक संगठन एकजुट; श्रद्धालुओं से की गई तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 18 नवंबर को श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में होगा अन्नकूट महोत्सव, भव्य श्रृंगार दर्शन और महाआरती का होगा आयोजन। | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर: पुलिस से बचकर भाग रहा था इनामी दीपक, दीपावली पर गांव आते ही बिछाया जाल और कर लिया गिरफ्तार

Post Views 01

November 17, 2026

दीपावली पर परिवार से मिलने गांव पहुंचा था आरोपी, पुलिस ने माकड़वाली से दबोचा; लूट और एनडीपीएस सहित पांच मुकदमे दर्ज

अजमेर: पुलिस से बचकर भाग रहा था इनामी दीपक, दीपावली पर गांव आते ही बिछाया जाल और कर लिया गिरफ्तार


दीपावली पर परिवार से मिलने गांव पहुंचा था आरोपी, पुलिस ने माकड़वाली से दबोचा; लूट और एनडीपीएस सहित पांच मुकदमे दर्ज

अजमेर। नागौर हाईवे स्थित शिवजी चौराहे पर सुरेंद्र गुर्जर और साहिल घाटेला के साथ हुई गंभीर मारपीट के मामले में कृष्णगंज थाना पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2500 रुपए के इनामी आरोपी दीपक उर्फ दीपू पुत्र लालाराम निवासी माकड़वाली को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह 14वीं गिरफ्तारी है।कृष्णगंज थाने के एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि वारदात के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। दीपावली के अवसर पर परिवार से मिलने गांव आने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने माकड़वाली में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। आरोप है कि दीपक ने सत्तू गुर्जर के साथ मिलकर शिवजी चौराहे पर परिवादी के साथ गंभीर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में लूट और एनडीपीएस सहित गंभीर अपराधों के पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर वारदात की तस्दीक भी करवा चुकी है। प्रकरण में इससे पहले 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई के साथ मामले के सभी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved