For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177517251
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पशु आहार संयंत्र अजमेर से पर्याप्त आपूर्ति हेतु डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम उप-महापौर चुनाव में लोकतंत्र की सरेआम हत्या: |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद की दरगाह में छठी शरीफ की फातिहा, 1 लाख से ज्यादा जायरीन ने की शिरकत, मुल्क की सलामती की हुई दुआ.. |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में सात समंदर पार से आई सिल्विया ने बिखेरे मारवाड़ी गीतों के सुर, नगाड़ों की थाप पर झूम उठे देशी-विदेशी पर्यटक! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सट्टे के अड्डे पर DST का बड़ा एक्शन, 10 सटोरिए गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर के गौ घाट पर सनातन धर्म रक्षा संघ और ब्रह्म शक्ति दल ने की सैकड़ों वर्ष पुरानी मूर्ति की सेवा; गोपा अष्टमी पर 52 कोस क्षेत्र में 84 झंडे फहराने का ऐलान |  Ajmer Breaking News: अजमेर: पुलिस से बचकर भाग रहा था इनामी दीपक, दीपावली पर गांव आते ही बिछाया जाल और कर लिया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजनान्तर्गत सात दिवसीय अन्तरराज्यीय महिला कृषक भ्रमण दल रवाना |  Ajmer Breaking News: अजमेर मण्डल कार्यालय में  मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नोजल किए गए बंद | 

अजमेर न्यूज़: पशु आहार संयंत्र अजमेर से पर्याप्त आपूर्ति हेतु डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Post Views 01

November 17, 2026

पशु आहार संयंत्र अजमेर से पर्याप्त आपूर्ति हेतु डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. (अजमेर डेयरी) के अध्यक्ष श्री रामचन्द्र चौधरी ने 17 नवंबर 2026 को जिला कलेक्टर महोदय को एक ज्ञापन प्रस्तुत किया है। इस ज्ञापन के माध्यम से पशु आहार संयंत्र अजमेर (तबीजी) द्वारा मांग के अनुरूप पशु आहार उपलब्ध न हो पाने की समस्या से प्रशासन को अवगत कराया गया है। उन्होंने चिंता व्यक्त की है कि अप्रैल 2025 से बनी हुई इस कमी के कारण पशुपालकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और दुग्ध उत्पादन में भी गिरावट आई है। संघ के अनुसार, 100 से 150 नए दुग्ध संग्रह केंद्र खुलने और दुग्ध संकलन में 45 प्रतिशत वृद्धि से पशु आहार की मांग तेजी से बढ़ी है, लेकिन अक्टूबर 2026 में 6148 बैग प्रतिदिन की मांग के मुकाबले संयंत्र द्वारा मात्र 2891 बैग ही उपलब्ध करवाए गए हैं। DocScanner 17 Nov 20…
ज्ञापन में ध्यान आकृष्ट किया गया है कि वर्तमान में संयंत्र को तीन पारियों में संचालित नहीं किया जा रहा है और वाहनों की लोडिंग पूर्व की भांति गोदाम से न करवाकर सीधे 'चेन' से करवाई जा रही है, जिसमें 20 मिनट के स्थान पर 1 घंटे का समय लग रहा है। देरी के कारण पशु आहार प्राइवेट व्यापारियों को जा रहा है, जिससे डेयरी के सामने आपूर्ति का संकट उत्पन्न हो गया है। पशुपालकों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए, अध्यक्ष श्री चौधरी ने प्रशासन से विनम्र आग्रह किया है कि अजमेर डेयरी को प्रतिदिन 5000 बैग पशु आहार सुचारू रूप से उपलब्ध करवाया जाए, समय की बचत के लिए वाहनों की लोडिंग गोदाम से करवाई जाए, और संयंत्र को पुनः तीन पारियों में संचालित करने के निर्देश प्रदान किए जाएं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved