Post Views 01
November 17, 2026
सुल्तान उल हिंद की दरगाह में छठी शरीफ की फातिहा, 1 लाख से ज्यादा जायरीन ने की शिरकत, मुल्क की सलामती की हुई दुआ..
ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स से पहले महाना छठी में अजमेर दरगाह पहुंचे एक लाख जायरीन, महाना छठी शरीफ की इज्तेमाई फातेहा में की शिरकत, मुल्क की सलामती की हुई दुआ..
इस्लामिक माह रजब में मुनाकिद होगा ख्वाजा साहब का 815वा उर्स मुबारक़ आलमी मशहूर हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलेही की महाना छठी शरीफ की इज्तेमाई दुआ में मुल्क भर से एक लाख से ज्यादा जायरीन अजमेर शरीफ पहुंचे। जहा ख्वाजा साहब के 815वे उर्स से कब्ल छठी शरीफ की फातेहा में मुल्क की सलामती और खुशहाली की दुआ हुई। जहां चिश्तिया शजरा पढ़ा गया और छठी शरीफ की फतेहा के बाद अकीदत मंदो में लंगर तकसीम किया गया। दरगाह शरीफ के आहते नूर में ख़ुद्दामें ख्वाजा की अंजुमन की तरफ से इज्तिमाई दुआ हुई और तमाम अक़ीदत मंदो को तबर्रुक तक़सीम किया गया। इस मौके पर दरगाह पहुंचे ज़ायरीन ने बेहद सुकून हासिल किया और मन्नते मुरादे मांगी। दरगाह में गरीब नवाज सेवा समिति और सखी ख़िदमात फाउंडेशन की तरफ से लंगर भी तक़सीम किया गया। दरगाह शरीफ में देर रात ही छठी शरीफ की महफ़िल हुई और चिश्तिया शजरा ख्वानी के साथ इज्तेमाई दुआ की गई। जहा मौजूदा मुल्क के हालात के मद्देनजर मस्जिद, मदरसों,कलामे ईलाही और मुसलमानों के ईमान की सलामती के लिए खुसूसी दुआ भी मांगी गई। बता दे कि अगला इस्लामिक महीना रजब का है और अजमेर में पहली रजब से 9 रजब तक सुल्तानूल हिंद का 815वा उर्स मनाया जायेगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved