Post Views 01
November 19, 2026
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि: देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं — कांग्रेस नेताओं का बयान
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कमेटी और पार्षदगणों ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यह कार्यक्रम मोइनिया इस्लामिया स्कूल परिसर स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित किया गया। इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेस पार्षद नोरत गुर्जर ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, जिन्हें 'आयरन लेडी' के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाया और देश की एकता व अखंडता से कभी समझौता नहीं किया। इंदिरा जी की आज जयंती है, उनको नमन करता हूँ... उन्होंने कहा था कि मेरी जब तक अंतिम सांस है मैं देश की सेवा करती रहूँगी। और उन्होंने कभी भी देश की एकता और अखंडता के साथ में समझौता नहीं किया। ऐसी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं जो आयरन लेडी के नाम से जानी जाती थीं... पाकिस्तान जैसा जो हमारा पड़ोसी मुल्क है जो हमेशा हमारे देश के साथ में छोटी-छोटी आतंकवादी हरकतें करता रहता है, उन्होंने आतंकवाद को भी मुँह तोड़ जवाब दिया... आज उनकी जयंती पर हम सब लोग यहाँ नमन करते हैं... यहाँ पर आज हम शहीद स्मारक जो मोइनिया इस्लामिया स्कूल का है, यहाँ इंदिरा जी को नमन करने के लिए पूरी कांग्रेस कमेटी और हमारे सभी पार्षद गण हम सब लोग यहाँ पर आए हैं और आज उनका श्रद्धा सुमन हम अर्पित किए हैं। कांग्रेस नेताओं ने लोगों से आह्वान किया कि वे इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरणा लें और देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहें।
शैलेंद्र अग्रवाल ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस ने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती है। आज के दिन 19 नवंबर 1917 को उनका जन्म हुआ था। वो बाल्यकाल से ही आजादी की लड़ाई में शामिल हुईं। उसके बाद में उनको देश का नेतृत्व करने का मौका मिला।अपने प्रधानमंत्री काल में इंदिरा जी ने जो कार्य किए, आज भी देश उन्हें श्रद्धा से नमन करता है। और आतंकवाद के विरोध में उन्होंने जो लड़ाई लड़ी, उसके लिए उनको अपनी शहादत भी देनी पड़ी। परंतु उन्होंने कभी किसी से समझौता नहीं किया और हमेशा देश की रक्षा के लिए, देश की एकता और अखंडता के लिए अपने मरते दम तक वह काम करती रहीं।उनके अंतिम शब्द थे कि 'मेरे खून का एक-एक कतरा इस देश के लिए काम आएगा, देश की भलाई के लिए काम आएगा।' और वही हुआ, उनको इस देश की एकता-अखंडता को बचाने के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देनी पड़ी। आज पूरा देश इंदिरा गांधी को नमन करता है।आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से यहां इंदिरा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हमारे अजमेर के तमाम कांग्रेस जनों ने यहां आकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved