For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177962135
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी |  Ajmer Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि: देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं — कांग्रेस नेताओं का बयान |  Ajmer Breaking News: महिला मंडलों की अनूठी पहल: जरूरतमंद कन्याओं का भरा जा रहा मायरा, अब तक 20 बच्चियों को मिला संबल |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में रोमांचक मुकाबले और अश्व नृत्य प्रतियोगिता एवं देशी विदेशी टीमों के बीच खेला गया कबड्डी मैच ​ |  Ajmer Breaking News: कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। | 

अजमेर न्यूज़: महिला मंडलों की अनूठी पहल: जरूरतमंद कन्याओं का भरा जा रहा मायरा, अब तक 20 बच्चियों को मिला संबल

Post Views 01

November 19, 2026

महिलाओं ने ढोल-धमाकों के साथ नाचते-गाते हुए विवाह एवं गृहस्थी में काम आने वाला सामान और 11 हजार रुपए नकद भेंट किए।

महिला मंडलों की अनूठी पहल: जरूरतमंद कन्याओं का भरा जा रहा मायरा, अब तक 20 बच्चियों को मिला संबल
​
समाजसेवा और परोपकार की मिसाल पेश करते हुए महिला मंडलों द्वारा जरूरतमंद कन्याओं का मायरा भरने का सिलसिला लगातार जारी है। सखी मंडल, लिंक रोड स्थित नांदेश्वर महादेव महिला मंडल और शांतिपुरा महिला मंडल की ओर से यह सेवा कार्य पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। इसी कड़ी में हाल ही में 20वीं बच्ची का मायरा धूमधाम से भरा गया, जो गगवाना की रहने वाली वाल्मीकि समाज से है।
​सखी महिला मंडल की प्रतिनिधि सुनीता शर्मा ने बताया कि यह जो हमारा सखी मंडल और लिंक रोड का नांदेश्वर महादेव की महिला मंडल और शांतिपुरा के महिला मंडल कई पिछले साल से गरीब कन्याओं का मायरा भरती आ रही है। उसी कड़ी के अंदर आज हमने 20वीं बच्ची का मायरा भरा जो बच्ची गगवाना की थी, वाल्मीकि समाज की बच्ची है। उसका आज हमने धूमधाम से मायरा भरा है और ये मायरा हम लोग नहीं भरते, सेठ सांवरा स्वयं भरता है। आज से 7-8 साल पहले जो  सेठ सांवरा ने हमें एक काम सौंपा था, वो इतनी स्मूथली चल रहा है। और ये हम सबका सौभाग्य है कि हमें इस परमार्थ कार्य करने का अवसर मिलता है और गरीब बच्चियों की सेवा करने का अवसर मिलता है। और हम कोई उन पे दया नहीं करते, मायरा भरते और भात भरते ताकि उस बच्ची के माता-पिता को और कोई परेशानी नहीं हो और जिनके माता-पिता नहीं होते, उन्हीं बच्चियों का हम मायरा भरते हैं जो गरीबी रेखा से नीचे होती हैं। महिलाओं ने ढोल-धमाकों के साथ नाचते-गाते हुए विवाह एवं गृहस्थी में काम आने वाला सामान और 11 हजार रुपए नकद भेंट किए। इस दौरान कन्या के सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की गई। मंडल की सदस्यों के अनुसार, पिछले 7-8 वर्षों से जारी इस पहल का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली और विशेष रूप से ऐसी कन्याओं की मदद करना है जिनके माता-पिता नहीं हैं, ताकि परिवार को किसी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। महिलाओं ने इसे सेठ सांवरा की प्रेरणा से चल रहा परमार्थ कार्य बताया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved