Post Views 01
November 18, 2026
पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात!
पुष्कर मेले के गऊ घाट के पास तीन नाबालिगों ने एक यात्री को निशाना बनाकर उसकी जेब काट ली। वारदात में यात्री की जेब से करीब 50 हजार रुपये चोरी होने की जानकारी सामने आई है।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में तीन नाबालिग संदिग्ध चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। मेले में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच इस तरह की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved