Post Views 01
November 20, 2026
नगर परिषद पुष्कर में गोवंश पकड़ने के नाम पर लाखों रुपये के टेंडर और बिलों का भुगतान हो रहा है, लेकिन धरातल पर हालात ऐसे हैं कि गायें श्रद्धालुओं को घायल कर रही हैं। आखिर यह कैसा टेंडर और कैसी व्यवस्था है? अधिकारी बिल पास करने में व्यस्त हैं और श्रद्धालु सड़कों पर गोवंश से जान बचाने में!
आज पवित्र कार्तिक एकादशी पर हजारों श्रद्धालु पुष्कर सरोवर में स्नान और दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच मुख्य गोघाट के पास गोवंश की चपेट में आने से कई महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस की मदद से उन्हें राजकीय अस्पताल पहुंचाना पड़ा।
इस हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है उनका नाम रमती देवी / बीरम गुर्जर हैं और जो चोटिल हुई वो उनके जेठ की लड़की थी जिनका ससुराल ब्यावर है और वो अभी जेएलएन में एडमिट हैं।
यह घटना नगर परिषद की गोवंश प्रबंधन व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है।
गोपाष्टमी पर मेला ग्राउंड में गायों के घुसने से कार्यक्रम बाधित होने की स्थिति बनी थी, लेकिन जिम्मेदारों ने उससे भी सबक नहीं लिया।
सबसे बड़ा सवाल—जब गायों को पकड़ने के नाम पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं, तो गायें आखिर पकड़ी कहां जा रही हैं? बिलों का सत्यापन कौन कर रहा है? क्या अधिकारी सिर्फ फाइलों में गोवंश पकड़कर भुगतान कर रहे हैं?
अब टेंडर की शर्तों, पकड़े गए गोवंश के रिकॉर्ड और भुगतान किए गए बिलों की जांच होनी चाहिए। लापरवाही प्रमाणित होने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए और बिल पास करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय हो।
पुष्कर में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आ रहे हैं, गोवंश से जान बचाने नहीं! आखिर नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे, या किसी बड़े हादसे के बाद ही उनकी नींद खुलेगी?
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved