Post Views 01
November 20, 2026
पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़ित युवती का आरोप व न्याय की मांग
एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। पीड़िता का दावा है कि पिछले सात-आठ महीनों से उसे परेशान किया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं। एसपी ऑफिस के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए युवती ने बताया कि पूजा-पाठ से जुड़े कार्य के दौरान उसकी कुछ लोगों से बातचीत हुई थी। पीड़िता के आरोप के अनुसार, आधी रात को आपत्तिजनक संदेश आने पर उसने एक नंबर ब्लॉक किया, जिसके बाद कथित तौर पर अन्य नंबरों से भी मैसेज भेजे गए। इन्हीं में से एक लड़का घनश्याम गुर्जर जो श्री गोविंद गोपाल मिष्ठान राम आगरा गेट पर जिनकी दुकान है। उसने मुझे मिलने का कहा। मैंने उसको भटबाय गणेश मंदिर जहां मेरी पूजा चल रही थी वहां बुलाया। वहां उसने मुझे किसी कैफे में बैठकर बात करने को कहा अपनी समस्या बताने के लिए कहा। मैं वहां जब कैफे पर इससे मिली तो इसने मुझे कोल्ड ड्रिंक के अंदर कुछ नशीला पदार्थ डालकर के मिलाकर पिलाया। उसके बाद का मुझे कुछ पता नहीं है। युवती का आरोप है कि विरोध और कार्रवाई की बात कहने पर उसे कथित फोटो-वीडियो के नाम पर धमकाया गया। पीड़िता के मुताबिक, यह मामला हरिभाऊ उपाध्याय और रामगंज थाने भी पहुंचा, जहां उसे डराने-धमकाने और झूठी अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया गया। पीड़िता ने घटनाक्रम में घनश्याम गुर्जर, मनवीर गुर्जर, शिवराज भडाणा, शिवा गुर्जर, ओम गुर्जर और उनके अन्य साथियों के नाम लिए हैं। पीड़िता ने कहा कि मुझे इनसे डर लग रहा है, मैं अकेली लड़की हूं। इन्होंने मुझे कहा है थाने में, कि अगर ज्यादा चू चपाट की तो उठा लेंगे। मैं एसपी सर के पास आई हूं एसपी सर से मुझे यही आश्वासन मिला है कि वह इसकी निष्पक्ष की जांच कराएंगे और मुझे न्याय दिलाएंगे। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस की ओर से जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved