For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178177832
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़ित युवती का आरोप व न्याय की मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय लोग परेशान हैं। |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में आस्था, अध्यात्म और राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह में दो दिवसीय जश्ने यौमे पैदाइश हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि मनाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी |  Ajmer Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि: देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं — कांग्रेस नेताओं का बयान |  Ajmer Breaking News: महिला मंडलों की अनूठी पहल: जरूरतमंद कन्याओं का भरा जा रहा मायरा, अब तक 20 बच्चियों को मिला संबल |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में रोमांचक मुकाबले और अश्व नृत्य प्रतियोगिता एवं देशी विदेशी टीमों के बीच खेला गया कबड्डी मैच ​ |  Ajmer Breaking News: कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय लोग परेशान हैं।

Post Views 01

November 20, 2026

गणेश नगर इलाके के रहवासियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय लोग परेशान हैं। गणेश नगर इलाके के रहवासियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। अजमेर के तारागढ़ रोड स्थित गणेश नगर, केसरी मेडिकल स्टोर के पास वाली गली के लोगों में चोरी की घटनाओं को लेकर रोष है। स्थानीय निवासी हेमसिंह वर्मा के मुताबिक, दिवाली से पहले ही इलाके में करीब सात से आठ चोरियां हो चुकी हैं। रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां बढ़ी हैं और एक खाली प्लॉट से चोरों से जुड़ा सामान भी मिला है, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।
​स्थानीय निवासी हेम सिंह वर्मा ने बताया कि ​दिवाली से पहले ही रामगंज थाने की नाक के नीचे सात-आठ चोरियां हो चुकी हैं। ​एक खाली प्लॉट में चोरों से जुड़ा सामान मिला, जिसके बाद हमने रामगंज थाने में पूरी रिपोर्ट दी है।
​पुलिस ने गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है। चोर बेखौफ घूम रहे हैं, इसलिए पुलिस अपनी उपस्थिति दिखाए ताकि चोरों में डर पैदा हो। रहवासियों ने मांग की है कि पुलिस क्षेत्र में नियमित और प्रभावी गश्त करे, ताकि आगे होने वाली चोरी की वारदातों पर रोक लग सके और लोगों में सुरक्षा की भावना कायम हो।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved