For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178176742
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्थानीय लोग परेशान हैं। |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर में आस्था, अध्यात्म और राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह में दो दिवसीय जश्ने यौमे पैदाइश हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि मनाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी |  Ajmer Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि: देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं — कांग्रेस नेताओं का बयान |  Ajmer Breaking News: महिला मंडलों की अनूठी पहल: जरूरतमंद कन्याओं का भरा जा रहा मायरा, अब तक 20 बच्चियों को मिला संबल |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में रोमांचक मुकाबले और अश्व नृत्य प्रतियोगिता एवं देशी विदेशी टीमों के बीच खेला गया कबड्डी मैच ​ |  Ajmer Breaking News: कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात! | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर दरगाह में दो दिवसीय जश्ने यौमे पैदाइश हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि मनाया जा रहा है।

Post Views 01

November 20, 2026

जश्ने विलादत के मौके पर दरगाह शरीफ में मनकबत की सूफियाना महफिल भी सजाई गई और जिक्रे सिरते गरीब नवाज का बयान भी किया गया।

अजमेर दरगाह में दो दिवसीय जश्ने यौमे पैदाइश हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि मनाया जा रहा है। ऐसे में सुल्तानूल हिंद के दरबार को खूबसूरत रौशनी से भी सजाया गया है। इस मौके पर देश भर से भी भारी संख्या में जायरीन अजमेर पहुंचे हुए है,जहा अकीदत की चादर फूल पेश किए जा रहे है। विशेष बात ये है कि इस पवित्र अवसर  पर कर्नाटक के मंत्री बी ज़ेड ज़मीर अहमद खान की मुश्किले आसान होने की विशेष दुआ भी की गई। दरगाह के आहता नूर परिसर में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया,जहा खादिम सैय्यद सलीम बन्ना चिश्ती ने खुसूसी दुआ की। वही कर्नाटक बेंगलुरु से अजमेर आए सैय्यद खलील ने जायरीन और खास ओ आम लोगों को लंगर भी बांटा। सैय्यद खलील के अनुसार अजमेर शरीफ दरगाह में मांगी गई दुआ कभी खाली नहीं जाती। यही वजह है कि हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के जश्ने विलादत जन्मोत्सव के अवसर पर कर्नाटक मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अहमद खान के लिए विशेष मन्नत की गई है। जश्ने विलादत के मौके पर दरगाह शरीफ में मनकबत की सूफियाना महफिल भी सजाई गई और जिक्रे सिरते गरीब नवाज का बयान भी किया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved