For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178468470
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ |  Ajmer Breaking News: जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद मैसेज न मिलने से पेंशनरों में असमंजस, 2700 फॉर्म जमा; |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आ रहे हैं, गोवंश से जान बचाने नहीं! |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद सदस्य निर्वाचन 2026 के वार्ड-वार चुनावी परिणामों का रुझान सामने आ गया है। |  Ajmer Breaking News: पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़ित युवती का आरोप व न्याय की मांग | 

अजमेर न्यूज़: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न,

Post Views 01

November 21, 2026

शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल ने डबल इंजन सरकार पर साधा निशाना।

पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न,

शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल ने डबल इंजन सरकार पर साधा निशाना।
​
​पंचायती राज चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा। शहर महिला कांग्रेस की ओर से शनिवार को अलवर गेट चौराहे पर पटाखे जलाकर और मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया।
अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल ने बताया कि कल पंचायती राज चुनाव का जो रिजल्ट आया है, उसमें अधिकतम कांग्रेस के जो सदस्य खड़े हुए थे उन्होंने विजय पाई है। प्रदेश में कांग्रेस की जीत हुई है, जो 415 सीटें थीं उसमें से 275 सीट कांग्रेस ने जीती  है और गांव में आपने देखा कि जब पूर्व में गहलोत साहब मुख्यमंत्री थे, उन्होंने जो-जो योजनाएं चालू करी थीं, भजनलाल जी ने सारी योजनाएं बंद कर दी हैं, उसका नतीजा आपने देखा कि पंचायती राज में कांग्रेस विजय हुई है। मनरेगा जैसी योजनाएं, राशन वितरित करना और महिलाओं को बिजली-पानी की जो समस्या है, सबका निवारण करके हमारे जो सीएम साहब थे उन्होंने इतनी अच्छी योजनाएं लागू करी थीं, लेकिन इन्होंने डबल इंजन की सरकार ने सारी योजनाएं बंद कर दीं, उसका नतीजा इन्होंने देख लिया है। आज हमने यहां पर अलवर गेट चौराहे पर महिला कांग्रेस की तरफ से इसका जश्न मनाया है, पटाखे जलाए गए और मिठाई खिलाकर आज जश्न मनाया गया है। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों से पूरे इलाके को गुंजायमान कर दिया


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved