For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178470475
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ |  Ajmer Breaking News: जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद मैसेज न मिलने से पेंशनरों में असमंजस, 2700 फॉर्म जमा; |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आ रहे हैं, गोवंश से जान बचाने नहीं! | 

अजमेर न्यूज़: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी

Post Views 01

November 21, 2026

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की रात जेल के बैरक नंबर-1 स्थित ब्लॉक नंबर-1 की सेल नंबर 3 और 5 के CCTV कैमरे गायब मिले थे

हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो हार्डकोर बंदियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित विश्नोई निवासी लाखासर, हनुमानगढ़ और सत्यवीर पुत्र रामबीर निवासी महेंद्रगढ़, हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों हार्डकोर आरोपी लॉरेंस गैंग से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की रात जेल के बैरक नंबर-1 स्थित ब्लॉक नंबर-1 की सेल नंबर 3 और 5 के CCTV कैमरे गायब मिले थे। जेल प्रशासन की जांच के दौरान ब्लॉक की छत पर कैमरों के टूटे हुए हिस्से बरामद हुए। इसके बाद कंट्रोल रूम की पुरानी रिकॉर्डिंग खंगाली गई, जिसमें पूरी घटना सामने आई। फुटेज में सुमित विश्नोई शौचालय की दीवार पर चढ़कर कैमरे की तरफ पत्थर फेंकता दिखाई दिया। वहीं सत्यवीर भी संबंधित सेल में नजर आया। कुछ देर बाद कैमरों की रिकॉर्डिंग बंद हो गई। जेल प्रशासन की शिकायत पर राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दोनों बंदियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved